{"_id":"5c17fe21bdec22571f2ecb1b","slug":"61545076257-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही की पत्नी के गहने उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही की पत्नी के गहने उड़ाए
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज क्राइम, अमर उजाला, अलीगढ़
महानगर के रामघाट रोड पर एक सिपाही की पत्नी के बैग से ई-रिक्शा चालक एवं उसके साथी द्वारा 1.50 लाख के गहने पार करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि उसने गहने वाला बैग आगे रख दिया था। जहां पहले से ही चालक का साथी बैठा था। वह बैग से गहने चोरी कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस चालक को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस उससे पूूछताछ करने के साथ ही उसके साथी की तलाश में जुट गई।
मनीषा पत्नी संतोष डिबाई के खुशरूप थाना क्षेत्र की रहने वाली है। महिला का पति संतोष कासगंज जेल में सिपाही के पद पर तैनात है। सोमवार को वह अपनी सास बलवंती एवं ननद पूनम के साथ बुलंदशहर से कासगंज जाने के लिए अलीगढ़ आई थी। तीनों रामघाट रोड से एक ई-रिक्शा में बस अड्डा जाने के लिए सवार र्हुइं। महिला का आरोप है कि उसके पास एक बैग था। जिसे उसने आगे रख दिया था। बैग में सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी सहित लगभग 1.50 लाख के गहने रखे थे।
इन गहनों को ई-रिक्शा में सवार एक अन्य व्यक्ति ने रास्ते में चोरी कर लिया। गहने बैग से निकालकर वह उतरकर भाग गया। शक होने पर किशनपुर तिराहा के पास ई-रिक्शा रूकवाकर बैग की तलाशी ली मगर, उसमें गहने नहीं मिले तो चालक को पकड़ लिया। आरोप है कि ई-रिक्शा में सवार युवक चालक का साथी था। उसे भगाने में भी चालक का हाथ रहा। मौके पर काफी देर तक हंगामा चलने के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को ई-रिक्शा सहित कब्जे में ले लिया। क्वार्सी थाना के इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के अनुसार चालक की पहचान सद्दाम निवासी शाहजमाल के रूप में हुई है। उसके साथी की भी तलाश की जा रही है।