{"_id":"5b1c37e64f1c1b8c278b4e7b","slug":"61528575974-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने दी हत्या की सुपारी, भाजपा युवा नेता ने लगाई पुलिस से गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने दी हत्या की सुपारी, भाजपा युवा नेता ने लगाई पुलिस से गुहार
Updated Sun, 10 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज , अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना क्षेत्र के गांव सिल्ला विसावनपुर के युवा भाजपा नेता व बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह के करीबी सुधीर शर्मा ने शनिवार को थाने में गांव के ही कुछ लोगों पर अपनी व चचेरे भाई की हत्या का षड्यंत्र रचने और उसके एवज में शूटरों को पांच लाख की सुपारी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में बरौली विधायक द्वारा पुलिस को ठोस कार्रवाई के लिए कहा है। इस पर पुलिस काल डिटेल सहित पीड़ित पक्ष व आरोपी से जुडे़ सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।
सिल्ला विसावनपुर गांव निवासी युवा भाजपा नेता सुधीर शर्मा पुत्र विनोद शर्मा ने थाने में तहरीर देते हुए गांव के ही दो लोगों के खिलाफ अपनी व चचेरे भाई सुनील शर्मा की हत्या का षड्यंत्र कर शूटरों को सुपारी दिए जाने की बात कहते हुए सुरक्षा मांगी है। सुधीर शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसकी तथा चचेरे भाई सुनील की कुछ लोग रैकी कर रहे थे।
संदेह होने पर जब उन्होंने गांव में जानकारी की तो पता चला कि उक्त आरोपियों ने कुछ अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलकर दोनों भाइयों की हत्या कराने का षड्यंत्र रचा है, जिसके लिए शूटरों से तय की गई पांच लाख की रकम में से दो लाख रुपये बतौर पेशगी भी पहुंचा दी है। सौदे के तहत ईद के बाद उनकी हत्या करने की योजना थी।
विज्ञापन
इस बात का खुलासा गांव के कुछ लोगों के बीच हुआ तो इस पर गांव में पंचायत हुई। जहां यह बात खुलकर की गई। सुधीर ने बताया कि एक आरोपी बीते कई वर्ष से उसके खेत पट्टे पर ले रहा था और इसी बात का फायदा उठाकर वह अन्य लोगों को सूचनाएं देता था।
वहीं दूसरे आरोपी के घर में बीते दिनों एक किशोरी का अपहरण कर बंधक बनाने वाले आरोपी छुपे थे। लेकिन जब इस षड्यंत्र का खुलासा हो गया तो दोनों आरोपी गांव से फरार हैं। वहीं विधायक ठा. दलवीर सिंह ने इंस्पेक्टर डा. विनोद सिंह को फोन पर इस मामले की गहराई से जांच करने तथा इसमें शामिल दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।
इंस्पेक्टर डा. विनोद सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर इस मामले का खुलासा किया जाएगा।