फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पीतल की सिल्ली देकर पांच लाख ठगे, मुकदमा दर्ज

पीतल की सिल्ली देकर पांच लाख ठगे, मुकदमा दर्ज

Sat, 15 Sep 2018 01:56 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
पीतल की सिल्ली देकर पांच लाख ठगे, मुकदमा दर्ज
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अपने रिश्तेदार के इलाज का झांसा देकर पीतल की सिल्ली देकर पांच लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें से दो आरोपी गिरफ्तार भी कर लिए गए हैं।

क्वार्सी के नौरंगाबाद में संजय गांधी कालोनी निवासी अतुल कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि वह एक निजी संचार कंपनी में काम करता है। 18 अगस्त को सुबह उसके घर पर मोहल्ले के ही टिकोलो सैनी और पप्पे सैनी आये और कहने लगे कि उसके एक रिश्तेदार की तबियत बहुत खराब है। उनका इलाज होना है। इसमें पांच लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


उसे पैसे चाहिए। जब अतुल ने कहा कि इतनी बड़ी रकम वह किस भरोसे दे सकता है। तो पप्पै सेनी ने कहा कि रिश्तेदार के पास एक सोने की सिल्ली है उसे वह गिरवी रख सकते है। इसके बाद वह देहली गेट में एलाना मीट फैक्ट्री के पास रिश्तेदार को पैसे देने और सिल्ली लेने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब सिल्ली की सुनार से जांच कराने की बात आई तो आरोपी कहने लगे कि जब तक जांच कराओगे इलाज प्रभावित होगा। पैसे दे दो जांच कराते रहना। इस तरह दो लाख रुपये एक दोस्त से उधार लेकर तीन लाख रुपये दे दिए। सिल्ली 450 ग्राम की ले ली।


बाद में जब इस सिल्ली की सुनार से जांच करायी तो वह पीतल की निकली। जब यह पता लगा तो अतुल के होश उड़ गए। इस मामले की रिपोर्ट थाना देहली गेट में टिकोलो सैनी, पप्पे सैनी और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस ने दोनों नामजदों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed