फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   चार लड़कियां होने पर पत्नी को घर से निकाला

चार लड़कियां होने पर पत्नी को घर से निकाला

Sun, 10 Jun 2018 01:56 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
चार लड़कियां होने पर पत्नी को घर से निकाला
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


गांधी पार्क के डोरी नगर में रहने वाली एक महिला को उसके पति ने चार बेटियां होने पर उसे प्रताड़ित करते हुए घर से निकाल दिया है। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पति सहित नौ ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।

मूल रूप से हाथरस के सिकंदराराऊ की रहने वाली रूबी की शादी सात साल पहले गांधी पार्क के डोरी नगर निवासी रवि कुमार पुत्र प्रेमपाल सिंह के साथ हुई थी।

शादी के बाद उसके चार बेटियां हुईं इससे उसकी सास और ससुराल में ननद आदि उसे परेशान करने लगे। लगातार उत्पीड़न के क्रम में उसे कहा जाता कि हमें लड़कियां नहीं चाहिए।
विज्ञापन


लड़का चाहिए। नहीं तो हम तुम्हें जान से मार देंगे। तीन मई को दोपहर करीब 12 बजे उसका पति रवि किसी महिला के साथ चला गया। दो दिन बाद जब वह उसे खोजने गई तो वापस आने पर ससुराल वालों ने उसे घर में नहीं घुसने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पति रवि कुमार, ससुर प्रेमपाल सिंह, सास मीना देवी, देवर सचिन, मोहित कुमार, देवरानी मंजू देवी, ननद डॉली, सोनम और काजल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed