फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   नवजात की मौत पर ससुराल और मायका पक्ष में मारपीट

नवजात की मौत पर ससुराल और मायका पक्ष में मारपीट

Mon, 29 Apr 2019 01:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
नवजात की मौत पर ससुराल और मायका पक्ष में मारपीट
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के थाना बन्नादेवी इलाके के एक नर्सिंग के बाहर रविवार को नवजात शिशु की मौत के बाद ससुराल और मायके पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष के लोगों पर नवजात को मारने का आरोप लगाया। करीब आधा घंटे तक यह ड्रामा चलता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले आई। बाद में समझौता होने के बाद सभी को छोड़ दिया गया।

संदीप निवासी भमोला थाना सिविल लाइन की दो साल पहले मनोरमा निवासी सारसौल से शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पति-पत्नी में विवाद हो गया। इसी दौरान मनोरमा गर्भवती भी हो गई। मनोरमा अपने मायके में जाकर रहने लगी। शनिवार को परिजनों ने मनोरमा को जीटी रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसने एक बेटे को जन्म दिया था।
विज्ञापन


बच्चा कमजोर होने के कारण मशीन में रखा गया था। रविवार को नवजात की उपचार के दौरान मौत हो गई। बस फिर क्या था आरोपों का दौर भी शुरू हो गया। नवजात की मौत पर मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष व पति पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं ससुराल पक्ष ने भी मायका पक्ष पर आरोप लगाए। बात इतने पर ही नहीं रुकी दोनों पक्षों में शाम को नर्सिंग होम के बाहर लात-घूंसे चल गए, जमकर मारपीट हुई। काफी देर तक राहगीरों ने इस पूर प्रकरण का आनंद भी उठाया। सूचना पर पहुंची दोनों पक्षों को थाने ले गई। बाद में समझौता हो जाने के बाद सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed