फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एलाना पर आयकर का छापा पूरा

एलाना पर आयकर का छापा पूरा

Mon, 07 Jan 2019 01:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
एलाना पर आयकर का छापा पूरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


फ्रिग्रेरियो कनजरवा एलाना प्राइवेट लिमिटेड पर आयकर मुंबई की टीम का छापा पूरा हो गया है। गुरुवार सुबह नौ बजे से शुरू हुई छापामार कार्रवाई शनिवार देर रात पूरी हुई। तकरीबन 66 घंटे तक पूरे देश में फैले एलाना ग्रुप पर आयकर मुंबई की टीम छायी रही। आयकर के विभागीय सूत्रों की मानें तो वित्तीय वर्ष 2018-19 में गुजरे वर्षो की तुलना में काफी कम एडवांस टैक्स जमा हुआ था, जिससे मुंबई आयकर टीम का माथा ठनका था। इसके बाद ही पूरे देश में एक साथ छापा डाला गया।

डेढ़ हजार करोड़ रुपये सालाना टर्नओवर वाले एलाना ग्रुप की ओर से हर वर्ष एडवांस टैक्स की बड़ी रकम जमा की जाती थी। इस बार ये रकम बहुत कम थी। कारण ये कि डेढ़ वर्ष से मीट एक्सपोर्ट के काम में भी गिरावट आई है। इसके अलावा लीज पर ली गई फैक्ट्रियों को ग्रुप ने सरेंडर कर दिया था। जिससे आय कम हुई। 65 फीसदी कारोबार कम होने के कारण ये गिरावट करोड़ों रुपये में हुई। जिससे टैक्स भी करोड़ों रुपये घट गया। इसी वजह का सच जानने के लिए आयकर मुंबई की टीम ने छापा मारा।
विज्ञापन


अलीगढ़ यूनिट का 1700 करोड़ रुपये का टर्नओवर भी इस बार 50 फीसदी कम रहा है। जिससे इस यूनिट का टैक्स भी कम जमा हुआ। इसीलिए यहां के कागजात देखने और मौका मुआयना करने के लिए छापा मारा गया था। गौर हो कि आयकर सूत्रों के अनुसार 66 घंटे तक चली कार्रवाई में कोई बड़ी कर चोरी नहीं मिली है जिससे कंपनी के स्थानीय अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। सोमवार को यहां मथुरा बाईपास स्थिति फैक्ट्री में कामकाज सामान्य गति पर आ जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed