{"_id":"5c9540ccbdec22141835377e","slug":"21553285324-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहक्लेश के चलते युवक फंदे पर झूला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गृहक्लेश के चलते युवक फंदे पर झूला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना गांधी पार्क क्षेत्र में गृह क्लेश के चलते एक युवक ने पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर बिना पोस्टमार्टम कराए परिजनों को सौंप दिया।
रोहित कुमार (22) पुत्र पन्नालाल निवासी नगला मानसिंह की क्षेत्र में ही हेयर कटिंग की दुकान थी। गुरुवार की रात वह अपनी दुकान पर था। तभी उसकी छोटी बहन घर बुलाने के लिए आईं। इस पर उसने थोड़ी देर में आने को कहा। सुबह होने पर उसकी पत्नी दुकान में पहुंची, तो देखा रोहित पंखे पर लटका हुआ था। पत्नी की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
शव को नीचे उतारा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों की विनती पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव को उनके सुपुर्द कर दिया।