फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   भाजपा ओबीसी महानगर अध्यक्ष पर युवकों ने की फायरिंग, बचे

भाजपा ओबीसी महानगर अध्यक्ष पर युवकों ने की फायरिंग, बचे

Tue, 12 Feb 2019 02:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ओबीसी महानगर अध्यक्ष पर युवकों ने की फायरिंग, बचे
क्राइम न्यूज, अमर उजाला ब्यूरो अलीगढ़।
विज्ञापन

महानगर के बन्नादेवी थाना क्षेत्र में भतीजे से चल रहे एक विवाद में भाजपा ओबीसी मोर्चा के महानगर अध्यक्ष पर सोमवार देर रात कुछ युवकों ने फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश की है। जिसमें वह बाल-बाल बचे हैं। सूचना पाकर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच पड़ताल कर रही है।

भाजपा के ओबीसी मोर्चा के महानगर अध्यक्ष हरिंदर सिंह लोधी को बरौला बाईपास के जहावीर नगर ठेका वाली गली में घर के पास कुछ युवकों ने अचानक फायरिंग कर दी। जिसमें वह बाल-बाल बचे हैं। यह वाकया सोमवार रात लगभग पौने नौ बजे का है। सूचना पर बन्नादेवी थाने से पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस संबंध में हरिंदर सिंह लोधी ने बताया कि उसके भतीजे का कुछ युवकों से विवाद चल रहा है। जिसमें भतीजे की तरफ से मुकदमा भी दर्ज है। इस मुकदमे को वापस लेने के लिए कई दिनों से उन पर दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि कई बार तो मुकदमा वापस लेने के लिए संबंधित लोगों ने दबाव बनाया था। लेकिन उन्होंने मुकदमा वापस नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसी मुकदमे को वापस लेने के लिए उन्हें तरह-तरह से डराया धमकाया भी जा रहा है। सोमवार रात की गई फायरिंग भी इसी का नतीजा है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस से कहा कि वो तो गनीमत रही कि वह बच गए, अन्यथा अनहोनी भी हो सकती थी। बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाले युवकों को चिह्नित कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक घटना की जांच चल रही है।


जल्द ही आरोपियों को हिरासत में ले लिया जाएगा। इधर, इस सूचना पर मौके पर स्थानीय पार्षद नरेंद्र प्रताप सिंह, विजय तौमर, विकास राजपूत, सतीश चौधरी, शुभम गौड़, मुकेश सेंगर, विष्णु चौहान, प्रतीक चौहान आदि पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed