{"_id":"5bc3a0eebdec22695a4bda45","slug":"191539547374-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बन्ना देवी पुलिस ने लुटेरे को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बन्ना देवी पुलिस ने लुटेरे को दबोचा
Updated Mon, 15 Oct 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ़। थाना बन्ना देवी पुलिस ने क्षेत्र में चेन, पर्स आदि छिनैती करने वाले एक बदमाश को दबोचा है। जबकि उसका साथी बदमाश फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश से लूटे गए मोबाइल और नगदी बरामद हुई है। बदमाश पर पहले भी मुकदमे दर्ज हैं।
थाना बन्ना देवी प्रभारी राघवेंद्र सिंह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी क्रम में बरौला बाईपास पर ठेकेवाली गली में लोगों की सहायता से एक बदमाश को दबोच लिया गया। उसके पास से लूटा गया पर्स भी बरामद किया गया है। बदमाश से पूछताछ में पता चला कि उसने अपने साथियों की सहायता से देहली गेट पर जमालपुर पुलिस चौकी के पास से एमआई नोट फोर छीनने की घटना स्वीकार की। पांच छह दिन पहले लाल डिग्गी चौराहे से मोबाइल लूट की घटना स्वीकार की। पुलिस को पूछताछ में और भी घटनाओं के खुलासे की उम्मीद है।
गिरफ्तार बदमाश
- कल्लू उर्फ आफाक अहमद पुत्र इशाक निवासी जलालपुर चौकी के बराबर वाली गली थाना देहली गेट
-फरार बदमाश
अलिया पुत्र नेकसे निवासी जलालपुर चौकी के बराबर वाली गली, देहली गेट
पुलिस टीम- प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह, सब इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह, सिपाही रविंद्र कुमार