{"_id":"5aad780b4f1c1b68248b5dac","slug":"191521317899-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहोश मिले वृद्ध से कौन ले गया 50 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेहोश मिले वृद्ध से कौन ले गया 50 हजार
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र में गडराना से आगे भोपतपुर वाले रास्ते पर गुरुवार को बेहोशी की हालत में मिले अज्ञात वृद्ध की रात में मौत हो गई और शनिवार को पोस्टमार्टम केंद्र पर उसकी शिनाख्त भी परिजनों ने कर ली। वह घर से बकरी खरीदने के लिए 50 हजार रुपये लेकर निकला था।
वृद्ध के पास रकम नहीं मिली है। इसलिए अंदेशा जताया जा रहा है कि वृद्ध लूट या जहरखुरानी का शिकार हुआ होगा। मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हृदयाघात आया है। अब पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है।
वाकया गुरुवार का है, जब यहां करीब 65 वर्षीय वृद्ध बेहोश मिला। रात में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस पर पुलिस ने शव मोरचरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
शनिवार को समाचार पत्रों में पढ़कर पोस्टमार्टम केंद्र पहुंचे परिजनों ने वृद्ध की पहचान कमल सिंह पुत्र भगीरथ निवासी बरौठ इगलास के रूप में की। बेटे पवन ने बताया कि वह 15 मार्च को घर से 50 हजार रुपये लेकर हाथरस के कैलोरा पशु पैंठ में बकरी खरीदने जाने के लिए निकले थे।
इसके बाद न घर लौटे और न उनका कोई सुराग लगा। कमल सिंह अपने पीछे 7 बेटियां व एक बेटे का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। बेेटे का अंदेशा है कि वह या तो जहरखुरानी का शिकार हुए हैं या फिर लूट का। क्योंकि इगलास से हाथरस जाने के लिए अलीगढ़ या फिर मडराक इलाके में आने का मतलब ही नहीं बनता।
इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मौत का कारण हृदयाघात आया है। अब जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।