{"_id":"5a947b7b4f1c1b462c8ba4f1","slug":"191519680379-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान में मिला युवक का शव, सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद मकान में मिला युवक का शव, सनसनी
Updated Tue, 27 Feb 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
क्वार्सी थाना क्षेत्र के रामघाट रोड स्थित विक्रम कालोनी के बंद मकान में सोमवार को युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्यटा मामला शराब के नशे में सीढ़ियों से गिरकर मौत प्रतीत हो रहा है। बावजूद जांच की जा रही है।
सोमवार की सुबह क्वार्सी पुलिस को सूचना मिली कि विक्रम कॉलोनी स्थित बी-12 में युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो युवक का शव पड़ा हुआ था।
पुलिस ने अनुसार 40 वर्षीय प्रवीन पुत्र डालचंद अपनी मां ब्रजरानी एवं छोटे भाई कृष्णा के साथ रहता था। दो दिन पूर्व उसकी मृतक की मां अपने छोटे बेटे के साथ नोएडा में रहने वाली अपनी बेटी से मिलने के लिए गई थी। सुबह उन्होंने फोन किया तो मोबाइल नहीं उठा। इस पर शक होने पर उन्होंने पड़ोसियों से कहा।
विज्ञापन
पड़ोसियों ने काफी प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसी बीच किसी पड़ोसी ने दरवाजे के अंदर किसी तरह झांककर देखा तो उसके होश फाख्ता हो गए। सीढ़ियों के पास युवक का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी युवक की मौत सिर में चोट लगने के कारण होना आया है।