फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   प्रेमिका की नौकरी छुड़वाने को 7 लाख रंगदारी

प्रेमिका की नौकरी छुड़वाने को 7 लाख रंगदारी

Wed, 14 Feb 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
प्रेमिका की नौकरी छुड़वाने को 7 लाख रंगदारी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


प्रेमिका के आर्थिक हालात मजबूत करने को प्रेमी युवक ने प्रेमिका के मालिक से ही रंगदारी मांग ली। इतना ही नहीं, इसके लिए फेक आईडी पर जारी सिम का प्रयोग किया। मगर पुलिस तक रंगदारी मांगने का मसला पहुंचा और जांच शुरू हुई तो भेद खुला गया। पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले प्रेमी व सिम जारी करने वाले वितरक दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार बन्ना देवी थाना क्षेत्र के होली चौक निवासी कारोबारी सुखराज सिंह की पत्नी को 9 फरवरी को एक युवक ने फोन किया। उसके पुत्र का अपहरण करने और नौकरी की हत्या करने की धमकी देते हुए सात लाख रुपये की डिमांड की।
विज्ञापन


यह भी कहा गया कि 7 में से 5 लाख नौकरानी को दे देना। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया। इस पर जांच शुरू की तो पता चला कि सिम क्वार्सी के चंदनिया निवासी राजा शिव शंकर गौतम के नाम से है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उससे पूछताछ पर पता चला कि उसने नया सिम नहीं लिया, पुराने सिम पर आधार लिंक कराने सक्षम एंटरप्राइजेज सेंटर प्वाइंट गया था। पुलिस सक्षम इंटरप्राइजेज पर पहुंची तो वहां एटा के मिरहची व हाल निवासी मयूर विहार पीएसी निवासी जगेश कुमार उर्फ राज पुत्र महेश चंद को हिरासत में लिया।

उसने पूछताछ में स्वीकारा कि उसने अपना सिम बेचने का टारगेट पूरा करने के लिए फर्जी आधार कार्ड पर बन्ना देवी थाना क्षेत्र के रसलगंज चंदा बिल्डिंग निवासी निजी शोरूम पर काम करने वाले अपने परिचित अजहर मलिक पुत्र अब्दुल हनीफ को सिम बेची थी। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।


पूछताछ में अजहर मलिक ने बताया कि पीड़ित के घर में उसकी प्रेमिका रहती है तो सुखराज के घर काम करती है। उसने अपनी प्रेमिका को काम करने से मना किया, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह नौकरी करती रही। प्रेमिका की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए ही उसने पांच लाख रुपये उसे व प्रेमिका को दो लाख रुपये देने की रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed