फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   आकाश हत्याकांड में एसपी सिटी से मिले परिजन

आकाश हत्याकांड में एसपी सिटी से मिले परिजन

Sat, 11 May 2019 01:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
आकाश हत्याकांड में एसपी सिटी से मिले परिजन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


गांधी पार्क के वैष्णों धाम कालोनी में हुए आकाश हत्याकांड में पुलिस दो दिन बाद भी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। अभी भी जांच का दौर चल रहा है। इससे गुस्साए मृतक आकाश के परिजन शुक्रवार को एसपी सिटी अभिषेक से मुलाकात करने पहुंचे। उन्होंने मुकदमे में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों ने एसपी सिटी से कहा कि पुलिस हत्या को बेवजह आत्महत्या का रंग दे रही है। इस बात का फायदा आरोपियों को मिल रहा है। वह अभी तक पुलिस के शिकंजे से दूर हैं।


एसपी सिटी ने इस मामले में परिवार को आश्वासन दिया कि मामले की फिलहाल जांच की जा रही है। बिना ठोस नतीजे पर पहुंचे गिरफ्तारी नहीं की जा सकती। एफएसएल की ओर से भी रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मामले में कुछ स्थिति स्पष्ट होगी। इधर, मुकदमे में वादी बने मृतक के चाचा चंद्रविजय ने बताया कि पालीमुकीमपुर पुलिस ने हत्याकांड के एक आरोपी को पकड़ा था।
विज्ञापन



मगर बाद में उसे छोड़ दिया गया। चंद्रविजय ने पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान उठाते हुए कहा कि पुलिस सवालों का जवाब देने में कतरा रही है। बस हत्याकांड को आत्महत्या का मोड़ देने की कोशिश कर रही है। सुबह सबसे पहले एसएसपी से मुलाकात करने गए थे। मगर, उन्होंने बात करने के लिए एसपी सिटी के पास भेज दिया। आखिर खुद बात क्यों नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed