फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   डीएस कॉलेज पर थी पुतला फूंकने की प्लानिंग..फेल हुई

डीएस कॉलेज पर थी पुतला फूंकने की प्लानिंग..फेल हुई

Thu, 14 Jun 2018 02:28 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
डीएस कॉलेज पर थी पुतला फूंकने की प्लानिंग..फेल हुई
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एसएसपी दफ्तर पर हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं पर गेट बंद करने को लेकर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को कुछ संगठनों की ओर से डीएस डिग्री कॉलेज के गेट पर पुलिस प्रशासन का पुतला फूंकने की प्लानिंग थी।

मगर खुफिया इनपुट के आधार पर यह सूचना लीक हो गई और पुलिस प्रशासन के स्तर से यह तय किया गया कि धारा 144 लागू है। बिना अनुमति किसी को पुतला नहीं फूंकने दिया जाएगा। इसके आधार पर सुबह से ही डीएस कॉलेज की घेराबंदी कर ली गई और दोपहर तक वहां कोई नहीं आया।
विज्ञापन


मंगलवार को हमले के मुकदमे में मीनाक्षी सिनेमाघर के प्रबंधक सुधीर सिसौदिया की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन कर रहे हिंजामं कार्यकर्ताओं ने एसएसपी दफ्तर को बंद कर दिया था। मुख्य गेट से लोगों की आवाजाही बंद कर वहां धरने पर बैठ गए थे। तमाम प्रयास के बाद भी जब वह नहीं माने तो पुलिस को मजबूरन लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके विरोध में बुधवार सुबह खुफिया इनपुट मिला कि अब कुछ संगठनों के लोग पुलिस प्रशासन का पुतला फूंक सकते हैं। इस पर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया।

दोपहर तक डीएस कॉलेज के आसपास कोई नहीं आया। इंस्पेक्टर गांधीपार्क रविंद्र सिंह के अनुसार इस तरह की सूचना मिली थी, मगर दोपहर तक वहां कोई नहीं आया। इधर, पुलिस द्वारा संजू बजाज व सौरभ चौधरी को पुलिस लगातार तलाश रही है। उन दोनों की तलाश में कई जगह दबिश भी दी गई हैं। मगर पुलिस को सफलता नहीं मिली।

सीसीटीवी और वीडियो फुटेज से आरोपी होंगे तय
इधर, पुलिस ने एसएसपी दफ्तर के प्रदर्शन में नेताओं पर सख्त कार्रवाई का मूड तो बना ही लिया है। वहीं अब इस मामले में सीसीटीवी व वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की भूमिका व नाम तय किए जाएंगे। इसके लिए पुलिस स्तर से लगातार फुटेज का अध्ययन किया जा रहा है।

हिंजामं प्रदेश नेतृत्व ने बैठाई जांच, तब होगा निर्णय
हिंदू जागरण मंच के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम लोधी ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि उन्होंने प्रकरण की जानकारी कर ली है। इसकी जांच के लिए प्रदेश महामंत्री अविनाश राना को जिम्मेदारी दी गई है। वह आगरा में हैं और एक-दो दिन में अलीगढ़ आकर प्रकरण की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपेंगे। इसके बाद आगे कोई निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने माना कि संगठन के कुछ जज्बाती कार्यकर्ताओं ने उतावलापन दिखाया है। मगर पुलिस को भी इस तरह का अशोभनीय व्यवहार नहीं करना चाहिए था। कार्यकर्ताओं को मनाने व समझाने का कोई रास्ता निकालना चाहिए था।


घनश्याम लोधी ने बताया कि हमारा संगठन बेहद अनुशासित है। हमें अनुशासन में रहकर काम करना होता है। फिर भी पुलिस को इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए था। कार्यकर्ताओं ने कुछ स्थानीय मुद्दे पर प्रदर्शन किया है। उनमें कुछ उतावले कार्यकर्ता जज्बात में बह गए। अब स्थिति की सही जानकारी कराने के लिए महामंत्री अविनाश राना को जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे कदम तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed