{"_id":"5c9a89d3bdec22147163b330","slug":"161553631699-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले वैशाली पुरम में चल रही तमंचा फैक्टरी पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनाव से पहले वैशाली पुरम में चल रही तमंचा फैक्टरी पकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
पुलिस ने मंगलवार शाम को चुनाव से ऐन पहले महानगर के बन्नादेवी इलाके के भीकमपुर रोड स्थित वैशाली पुरम स्थित एक खेत में छापा मारकर तमंचा बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। मौके से पुलिस को दस बने और ग्यारह अधबने तमंचे, तीन कारतूसों के अलावा तमंचा बनाने के उपकरण बरामद कर चार आरोपी गिरफ्तार किए हैं। सभी बदमाशों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है।
एसपी सिटी अभिषेक व सीओ द्वितीय संजीव दीक्षित ने प्रेसवार्ता कर बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने वहां दबिश दी थी। फैक्टरी खेत में स्थित एक बाग के बीचोंबीच चल रही थी। यहां से जनपद सहित आसपास के कासगंज, मथुरा आदि जिलों में भी बदमाशों को तमंचों की सप्लाई की जाती थी। मौके से चार अपराधी पुलिस के हाथ लगे। इनकी पहचान लोकेंद्र उर्फ छोटू पुत्र राकेश कुमार निवासी रामघाट रोड अवंतिका फ र्स्ट, क्वार्सी, अरुण उर्फ तोता पुत्र भगवान सिंह निवासी चौधरी हॉस्टल के पीछे सारसौल, बन्नादेवी, सोनू कुमार पुत्र मुकेश सिंह निवासी सराय वृंदावन, सासनी गेट और लोकेश उर्फ मुन्ना पुत्र दीपक गोपालपुरी, सासनी गेट को दबोचा है।
लोकेंद्र के खिलाफ शहर के कई थानों में लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। थाना बन्नादेवी पुलिस ने सभी बदमाशों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। दबिश देने वाली टीम में इंस्पेक्टर अरुणा राय, एसआई अभय कुमार सिंह, एसआई चरन सिंह, एसआई उमेश चंद्र शर्मा, एसआई राहुल कुमार दांगी, सनोज कुमार, दीपक नागर, अजीत सिंह, अविनाश दुबे, संजय भदौरिया, दिनेश भाटी, गौरव राज शामिल रहे।