{"_id":"5aad78044f1c1bbf088b5d69","slug":"161521317892-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपयों के विवाद में डंफर लूट का आरोप, दौड़ी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपयों के विवाद में डंफर लूट का आरोप, दौड़ी पुलिस
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के गांधी पार्क थाना पुलिस को शुक्रवार रात डंफर लूट की सूचना पर घंटों कवायद करनी पड़ गई। आधी रात के बाद पुलिस को डंफर बलीपुर गांव में खड़ा मिल गया और जांच में पता चला कि रुपयों के विवाद में यह खड़ा करा लिया है। बाद में पुलिस ने दो लोगों पर शांति भंग के आरोप में कार्रवाई की है।
वाकया इस तरह है कि देहली गेट इलाके के देवेंद्र लोधी का डंफर बलीपुर गांव का युवक चलाता है। चालक के रुपये डंफर स्वामी पर निकल रहे थे।
उसने रुपये मांगे तो मालिक ने रुपये देने में आनाकानी कर दी। इस पर चालक ने नाराज होकर डंफर रात अपने गांव में घेर में खड़ा कर लिया। इसके बाद डंफर स्वामी ने पुलिस को लूट की सूचना दे दी।
इस सूचना पर हरकत में आई गांधीपार्क पुलिस तलाश करते हुए रात करीब ढाई बजे बलीपुर पहुंची और डंफर खड़ा मिल गया। इंस्पेक्टर गांधीपार्क के अनुसार मामला दोनों में लेनदेन का था। लूट की सूचना फर्जी दी गई थी। देवेंद्र व राहुल को शांति भंग में पाबंद किया गया है।