फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ें बदमाशों का धावा, परिजनों को बंधक बनाकर डाका

ें बदमाशों का धावा, परिजनों को बंधक बनाकर डाका

Sat, 01 Dec 2018 01:15 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
ें बदमाशों का धावा, परिजनों को बंधक बनाकर डाका
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव सेवनपुर में गुरुवार की रात दर्जन भर सशस्त्र बदमाशों ने एक घर में धावा बोला। पूरे परिवार को हथियारों के बल पर बंधक बनाने के साथ ही बच्चाें की हत्या और बेटी से दुष्कर्म की धमकी देकर पूरे परिवार की बोलती बंद करा दी।

इसके बाद हथियारों के बल पर 55 हजार रुपये और लाखों रुपये कीमत के जेवरात लूटकर ले गए। उधर पुलिस ने डकैती की इस वारदात को चोरी में दर्ज किया है।

सेवनपुर निवासी विजय कुमार पुत्र बलवीर सिंह के अनुसार वह कस्बे के एक निजी विद्यालय में ड्राइवर हैं। गुरुवार की रात वह घेर पर सोए थे। घर पर उनकी पत्नी सुनीता देवी, बेटा सूरज व प्रशांत, बेटी नीतू व खुशी थे।
विज्ञापन


रात करीब 11 बजे दर्जन भर सशस्त्र बदमाश उनके घर में घुस गए। सुनीता ने बताया कि बदमाशों ने बच्चों को मारने और बेटी से दुष्कर्म की धमकी देकर शोर मचाने से रोक दिया। वह डर गईं। इसके बाद बदमाशों ने दूसरे कमरे का दरवाजा तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस कमरे में रखी एक संदूक से अंगूठी, एक जंजीर, पांच जोड़ी पॉजेब, कुछ कपड़े और एक बैग ले गए। बैग में 55 हजार रुपये और कुछ कागजात थे। जाते समय बदमाशों ने पूरे परिवार को एक कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी।



डकैतों के जाने के बाद शोर मचाने पर लोगों को जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। उधर कोतवाल अजय सिंह चाहर का कहना है कि पीड़ित की ओर से चोरी की तहरीर दी गई है। इसी तहरीर के आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed