{"_id":"5bedb928bdec22697b1171d6","slug":"154230613913-hasayan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान व उसके परिवार के सदस्यो के साथ की जमानत पर आने के बाद दबंगो ने मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम प्रधान व उसके परिवार के सदस्यो के साथ की जमानत पर आने के बाद दबंगो ने मारपीट
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हसायन। क्षेत्र के गांव हैथा रघुनाथपुर में गांव के कुछ दबंग लोगों ने शांति भंग के तहत चालान होने के बाद जमानत मिलते ही ग्राम प्रधान और उनके परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज और लाठी-डंडों से मारपीट की। बीच बचाव की कोशिश में एक वृद्ध महिला भी घायल हो गई। घटना के बाद प्रधान संगठन के बैनर तले काफी प्रधान आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंच गए।
हैथा रघुनाथपुर निवासी ग्राम प्रधान खलील खां बुधवार को किसी मामले को लेकर कोतवाली में ग्रामीणों के साथ आ गए। पुलिस ने झगडे़ के कारण कुछ लोगों पर शांति भंग के तहत कार्रवाई कर चालान कर दिया था। जमानत मिलने पर ग्रामीणों ने प्रधान खलील के घर पर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए प्रधान के घर से बाहर निकलते ही दबंगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। घटना में प्रधान की पत्नी समीर बानो, पुत्र आकिल, भाई रिंकू के अलावा एक महिला मुन्नी बेगम भी घायल हो र्गइं। प्रधान ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।
ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष उदय प्रताप जादौन भी ग्राम प्रधानों के साथ कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की ओर चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो प्रधान संगठन प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगा। उनके साथ प्रधान बाण विश्वनाथ अग्निहोत्री, देवेंद्र कुमार बघेल, हरिओम शंकर राजा भैया, टीकेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, महेश बघेल, महेश कुमार, केपी सिंह आदि अनेक प्रधान थे।