{"_id":"5be5f23ebdec2269c0437af3","slug":"15417963673-khar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शगुन में कम रुपये मिलने से नाराज बहनों ने भाई भाभी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शगुन में कम रुपये मिलने से नाराज बहनों ने भाई भाभी को पीटा
Updated Sat, 10 Nov 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, खैर (अलीगढ़)।
शुक्रवार को भाई दूज पर तीन बहनों ने कुछ ऐसा किया जिसकी चर्चा गांव से खैर कस्बे तक पहुंची तो हर कोई यही सोचता रहा कि यह कैसा भाई दूज है? दरअसल अलीगढ़ रोड स्थित एक गांव में तीन बहनों ने भाई दूज पर तिलक करने के बाद मुंहमांगा शगुन न मिलने पर भाई की पिटाई शुरू कर दी।
बचाने पहुंची भाभी को भी जमकर पीटा। शोर सुनकर पड़ोसियों ने किसी तरह दोनों को बचाया। पीड़ित दंपती ने अपनी बहनों के खिलाफ खैर थाने में तहरीर दी है।
खैर कोतवाली क्षेत्र में पड़ने वाले इस गांव में शुक्रवार को एक परिवार की तीन बेटियां भाई दूज पर मायके आई थीं। तीनों ने भाई को तिलक किया। आरती उतारी। भाई की लंबी उम्र की कामना की। भाई की तमाम बलाएं लीं। इसके बाद भाई ने भी शगुन के तौर पर अपने पास मौजूद कुछ रुपये बहनों के हाथ में थमा दिए।
शगुन में मिले रुपये अपनी सोच के मुताबिक बहुत कम देखकर तीनों बहनें भड़क गईं। बताते हैं कि इसी बात पर भाई-बहनों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते तीनों बहनों ने भाई की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
यह देखकर भाई की पत्नी बचाने पहुंची तो उसको भी तीनों बहनों ने पीटा। पति-पत्नी ने खैर थाने पहुंचकर अपनी बहनों के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर ने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।