{"_id":"5bc3a0f5bdec221a020c4620","slug":"153954735216-city-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई के सायरन पर दौड़ी पुलिस, चूहे ने काट दी थी केबिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसबीआई के सायरन पर दौड़ी पुलिस, चूहे ने काट दी थी केबिल
Updated Mon, 15 Oct 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
देहलीगेट थाने के पास स्थित एसबीआई की शाखा में देर रात अचानक इमरजेंसी सायरन बजने से पुलिस, स्थानीय लोग और बैंक अधिकारी हरकत में आये। जांच पड़ताल के बाद पता चला कि चूहे ने सायरन की केबिल काट दी थी। जिसे तकनीशियन बुला कर ठीक कराया गया।
देहलीगेट के एसओ सुनील कुमार ने बताया कि देर रात लगभग पौने ग्यारह बजे के करीब देहलीगेट बैंक का सायरन अचानक बोलने लगा। गश्ती पर मौजूद दरोगा, सिपाही और लैपर्ड को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बैंक के प्रबंधक राधेश्याम शर्मा को भी मौके पर बुला लिया। मौके पर बैंक खुलवा कर देखा गया तो सब कुछ सुरक्षित मिला। चूहे ने सायरन की मेन केबिल काट दी थी। जिसकी वजह से सायरन बजा और हड़कंप मचा। बैंक प्रबंधक ने बताया है कि किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।