{"_id":"5b2fe2514f1c1b264d8b8405","slug":"152986478620-sikandhra-rahu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के पीछे मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर के पीछे मिला युवक का शव
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
हाथरस रोड स्थित मंदिर के पीछे रविवार की दोपहर में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की नाक से खून बह रहा था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवक की मौत तेज गर्मी के कारण हुई है। पुलिस शव की शिनाख्त में लगी हुई है।
कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि हाथरस रोड स्थित महादेव मंदिर के पीछे एक शव पड़ा है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। लगभग चालीस वर्षीय युवक के मुंह और नाक से खून बह रहा था। कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि युवक के हाथ तथा कलाई पर बिच्छू बना हुआ है। शंकर भगवान लिखा हुआ है और डमरू मना हुआ है। शरीर पर कोई चोट का निशान भी नहीं है। आशंका है कि तेज गर्मी के चलते इसकी मौत हुई है।