{"_id":"5cb4e6b3bdec2214586c4ed3","slug":"141555359411-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में गया परिवार, बंद मकान से तीन लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी में गया परिवार, बंद मकान से तीन लाख की चोरी
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
क्वार्सी इलाके के शहंशाहबाद मोहल्ले में रहने वाले एएमयू कर्मी के बंद मकान से चोर रविवार की रात को 1.37 लाख की नकदी और डेढ़ लाख रुपये से अधिक के गहने चोरी कर ले गए। एएमयू कर्मी अपने परिवार के साथ भाई के निकाह समारोह में शामिल होने गया था।
क्वार्सी के शहंशाहबाद मोहल्ले के रहने वाले आफताब एएमयू के तिबिया कालेज के दवाखानेे में तैनात हैं। आफताब के अनुसार रविवार की शाम को वह जजेज कंपाउंड स्थित आईजी हाल में आयोजित भाई इमरान के निकाह समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। सोमवार सुबह घर पहुंचे तो देखा कि मुख्यद्वार पर लगा ताला टूटा पड़ा था। वहीं, अंदर कमरे में रखी अलमारी भी खुली हुई थी। उसमें रखी 1.37 लाख की नकदी और 1.50 लाख से अधिक के गहने गायब थे। मामले में थाना पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दे दी है।