फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   खैर रोड पर बस चालक-परिचालक से लूट

खैर रोड पर बस चालक-परिचालक से लूट

Sat, 17 Nov 2018 01:55 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खैर रोड पर बस चालक-परिचालक से लूट
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ से नोएडा जा रही रोडवेज बस के चालक और परिचालक के साथ खैर रोड पर दिनदहाड़े छह लोगों ने लूूट की घटना को अंजाम दिया। दोनों के साथ मारपीट भी की गई। पीड़ितों ने थाना बन्ना देवी में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

बुद्ध विहार डिपो की रोडवेज बस अलीगढ़ से नोएडा के लिए निकली थी। दोपहर 3:10 बजे खैर रोड स्थित मनोहर वाटिका के नजदीक पहुंचते ही एक सवारी ने उतरने के लिए बस को रुकवाया। बस रुकते ही उसमें छह बदमाश सवार हो गए।
विज्ञापन


घुसते ही चालक-परिचालक के साथ मारपीट की। इससे बस में मौजूद सवारियां दहशत में आ गईं। मारपीट के बाद बदमाश परिचालक पंकज कुमार सेे टिकट बिक्री के 5700 रुपये लूट ले गए। साथ ही चालक जवाहर सिंह से सोने की अंगूठी और घड़ी लूट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट से दोनों के शरीर पर काफी चोटें आईं हैं। चालक-परिचालक की तहरीर के आधार पर थाना बन्ना देवी पुलिस इलाके में छानबीन में जुट गई। इसके साथ ही वहां सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है।


इधर, चालक ने इस घटना से रोडवेज के आला अधिकारियों को भी अवगत करा दिया। दिन दहाड़े हुई इस घटना से जहां पुुलिस के होश उड़े हुए हैं। वहीं, बस चालकों में सुरक्षा इंतजाम को लेकर भारी आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed