फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   हैंडबॉल खिलाड़ी अमर यादव की मौत

हैंडबॉल खिलाड़ी अमर यादव की मौत

Wed, 05 Dec 2018 02:39 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 02:39 AM IST
विज्ञापन
हैंडबॉल खिलाड़ी अमर यादव की मौत
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

ईस्त जोन यूनिवर्सिटी के हैंडबॉल टूर्नामेंट में भाग लेकर र्स्कापियों कार में लौट रहे अलीगढ़ के हैंडबॉल खिलाड़ी की सड़क हादसे में मंगलवार की तड़की सुबह मौत हो गई । हादसे में उसके चार साथी गंभीर घायल हैं और एक साथी की मौत हो गई।
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी हैंडबॉल खिलाड़ी 25 वर्षीय अमर यादव पुत्र सेवानिवृत्त सबइंस्पेक्टर राम निवास विजयगढ़ के थाना बगिहार में पले बड़े हुए। पिता की कानपुर में पोस्टिंग के कारण उनकी पढ़ाई वहीं हुई। वह वर्तमान में अपने माता-पिता के साथ कानपुर के मोहल्ला बर्रा में सरकारी मकान में रहते थे। अलीगढ़ में प्राथमिक प्रशिक्षण के बाद कानपुर में रहकर उन्होंने हैंडबॉल की तैयारी की। सोमवार की रात वह बिहार के आरा जिले से तीन दिवसीय हैंडबॉल टूर्नामेंट में प्रतिभाग कर अपने पांच साथियों के साथ स्कार्पियों कार से कानपुर लौट रहे थे। मंगलवार की तड़की सुबह वह हाईवे पर थरियांव मोड़ के पास धान लदे ट्रैक्टर ने उनकी कार को रौंद दिया। पुलिस के पहंचने से पहले ही ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडलिस्ट अमर यादव व उसके साथी देवाशीष ने दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में उनके चार साथी घायल हैं। जिनका उपचार चल रहा है। घटना की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। अमर के चाचा रामकिशन निवासी विजयगढ़ ने बताया कि अमर के तीन भाई व एक बहन हैं। बहन ब्रजलता की अभी शादी हुई थी। परिवार में अमर को सबसे ज्यादा प्यार मिलता था। बताया कि उसका अंतिम संस्कार गांव में ही होगा। अमर की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन

2010 में हुआ था साईं सेंटर में चयन
अलीगढ़। नेशनल हैंडबॉल खिलाड़ी की खेलों में बचपन से ही रूचि थी। वह गांव में भी रहकर मेहनत करते रहते थे। इसी मेहनत के बल पर वर्ष 2010 में उनका हैंडबॉल में सैफई स्थित साई सेंटर में चयन हुआ। वह राष्ट्रीय जूनियर न सब जूनियर में चैंपियन रहे हैं।सीनीयर राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम के सदस्य रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ ने खोया एक और राष्ट्रीय खिलाड़ी
अलीगढ़। जिला हैंडबॉल संघ की ओर से मंगलवार को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सैफई सेंटर के राष्ट्रीय खिलाड़ी अमर यादव की सड़क दुर्घटना में निधन पर जिला स्टेडियम में एक शोकसभा आयोजित की गई। इसमें संघ के अध्यक्ष व यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के सह सयुक्त सचिव मजहर उल कमर ने भारतीय हैंडबॉल संघ के महासचिव आनंदेश्वर पांडे के भेजे पत्र को सुना शोक व्यक्त किया। कहा कि अमर यादव की भरपाई नहीं की जा सकती। यह जिले ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए क्षति है। इस दौरान मौजूद खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेलप्रेमियों ने दो मिनट का मौन रख श्रदांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed