फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two mud houses collapsed, household goods buried under the rubble

Sonebhadra News: भरभराकर गिरे दो कच्चे मकान गृहस्थी का सामान मलबे में दबा

Thu, 27 Aug 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Two mud houses collapsed, household goods buried under the rubble
विण्ढमगंज क्षेत्र में बारिश से गिरा कच्चा मकान। संवाद - फोटो : 1
विंढमगंज। लगातार बारिश के बीच विंढमगंज थाना क्षेत्र के बुटवेढ़वा गांव में दो कच्चे मकान गिर गए। मकान गिरने से दोनों परिवारों की गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। संयोग रहा कि दोनों घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ। बुटवेढ़वा निवासी संजय कुमार का कच्चा मकान लगातार बारिश के कारण गिर गया। मकान में रखा गृहस्थी का सामान भी मलबे में दब गया। अचानक हुई इस घटना से परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। इसी गांव में ऐनुल सिद्दीकी का कच्चा मकान भी रात में अचानक ढह गया। बताया गया कि मकान की हालत पहले से जर्जर थी। ऐनुल सिद्दीकी के माता-पिता उसी कमरे में सो रहे थे लेकिन मकान की स्थिति को देखते हुए उन्हें खतरे का अंदेशा हो गया था। वे समय रहते वहां से निकलकर अपने बेटे के घर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed