{"_id":"6a8f4403fa6e0d92fc0cdcaa","slug":"wanted-accused-with-a-bounty-on-his-head-in-the-lalit-master-murder-case-nabbed-with-an-illegal-pistol-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-159539-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: ललित मास्टर हत्याकांड के वांछित 25 हजार के इनामी आरोपी को अवैध पिस्तौल सहित दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: ललित मास्टर हत्याकांड के वांछित 25 हजार के इनामी आरोपी को अवैध पिस्तौल सहित दबोचा
Thu, 27 Aug 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
आरोपी को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाते हुए पुलिस कर्मी।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। दादरी पुलिस ने ललित मास्टर हत्याकांड में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को अवैध पिस्तौल और दो कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव बौंद कलां का रहने वाला सतेंद्र उर्फ लीला है। वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी।
पुलिस के अनुसार मंगलवार को हेड कांस्टेबल मंजीत के नेतृत्व में अपराध शाखा-2 स्पेशल स्टाफ की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को विश्वसनीय सूचना मिली कि इनामी आरोपी सतेंद्र अवैध हथियार के साथ बिना नंबर की बाइक पर बत्तर खेड़ी पहाड़ क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान की घेराबंदी शुरू कर दी।
पुलिस टीम जब गांव खेड़ी बत्तर से होते हुए पहाड़ी क्षेत्र में पहुंची तो सामने से एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखकर युवक ने तुरंत बाइक मोड़ ली और कच्चे रास्ते से भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। भागने की जल्दबाजी में आरोपी की बाइक अनियंत्रित होकर पत्थरों पर गिर गई जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपनी पहचान सतेंद्र उर्फ लीला निवासी गांव बौंद कलां के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसकी पीठ पर लदे नीले रंग के पिठ्ठू बैग से एक ब्रेटा 32 बोर अवैध पिस्तौल, मैगजीन और दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने अवैध हथियार, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक को कब्जे में ले लिया। थाना सदर दादरी में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
बाइक गिरने से लगी चोट
पुलिस के अनुसार कच्चे रास्ते से भागने के दौरान मोटरसाइकिल पत्थरों पर गिरने से आरोपी को चोट लगी। इसके बाद उसे पुलिस सुरक्षा में उपचार के लिए सामान्य अस्पताल दादरी भेजा गया।
10-11 मई की रात हुई थी ललित कुमार की हत्या
पुलिस जांच के अनुसार 10 और 11 मई 2026 की रात गांव बौंद कलां निवासी ललित कुमार उर्फ ललित मास्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई नवीन आर्य की शिकायत पर थाना बौंद कलां में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
साथियों के साथ रची थी हत्या की साजिश
जांच के दौरान पुलिस के सामने आया कि सतेंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। शिकायत के अनुसार वारदात के समय आरोपी ने अपने साथी को ललित की ओर इशारा करते हुए गोली चलाने के लिए कहा था। इसके बाद आरोपी के साथी ने ललित कुमार को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।
सात आरोपी पहले ही हो चुके गिरफ्तार
इस हत्याकांड में पुलिस अब तक छाजू सिंह, अर्जुन, अमरजीत उर्फ मोनू, नितिन उर्फ कालिया, नितिश उर्फ लस्सी, जितेन्द्र उर्फ जीतू और अजीत उर्फ बूच्चा को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य वांछित आरोपियों में शामिल सतेंद्र उर्फ लीला लगातार फरार चल रहा था, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
वर्सन:
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से हत्याकांड में उसकी भूमिका, बरामद अवैध हथियार के स्रोत तथा उसके संपर्क में रहे अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच जारी है। - कप्तान सिंह, डीएसपी।