{"_id":"6a8f4604279bfee64003cd4b","slug":"sub-inspector-registers-case-regarding-unlicensed-slaughter-of-chickens-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-182781-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बिना लाइसेंस मुर्गे काटने के मामले में दरोगा ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बिना लाइसेंस मुर्गे काटने के मामले में दरोगा ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
पुवायां। बिना लाइसेंस घर में मुर्गे काटने और मांस बेचने के मामले में दरोगा महेंद्र प्रताप सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मंगलवार को एक घर में मांस बेचने की सूचना पर हिंदू संगठन के लोगों ने हंगामा किया था। घर के अंदर 15 मुर्गे, बाट और कुछ मांस भी मिला था। इस मामले में दरोगा की ओर से दर्ज रिपोर्ट में घर में मुर्गे काटने का जिक्र नहीं किया गया है।
दरोगा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 25 अगस्त को गश्त के दौरान मोहल्ला गढ़ी के विशाल पांडे ने सूचना दी कि मोहल्ला तकिया में सड़क किनारे मुर्गे का मीट बेचा रहा है। मौके पर पहुंचने पर बंद पड़ी चीनी मिल के सामने एक व्यक्ति मुर्गा काट रहा था, जो पुलिस को देखकर भाग निकला।
आसपास के लोगों ने बताया कि भागने वालने का नाम तकिया निवासी इब्राहिम है। सावन महीने में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध होने के बाद भी इब्राहिम ने जानबूझकर या दुर्भावनावश ऐसा काम किया है, जिससे खतरनाक बीमारी और संक्रमण फैल सकता है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि दर्ज रिपोर्ट में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद