{"_id":"5bcf899cbdec22697f67fd2e","slug":"131540327836-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज मदार गेट चौराहे से गांधी पार्क बस अड्डा तक नो ट्रेफिक जोन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आज मदार गेट चौराहे से गांधी पार्क बस अड्डा तक नो ट्रेफिक जोन
Updated Wed, 24 Oct 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा आज दोपहर दो बजे से शीशियापाड़ा से प्रारंभ होगी। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने कमर कस ली है। शोभायात्रा निकलने के समय शहर के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से निषेध कर दिया है। साथ ही मदारगेट चौराहे से गांधी पार्क बस अड्डे तक नो ट्रैफिक जोन रहेगा। एसटी ट्रैफिक अजीज उल हक ने बताया कि आज शाम चार बजे से गांधी पार्क थाना क्षेत्र स्थित शीशियापाड़ा से शोभायात्रा शुरू होकर जिंदल रोड, मामू भांजा चौराहा, पत्थर बाजार, बारहद्वारी, सराय हकीम, बापू मार्ग, अप्सरा सिनेमा, कबरकुत्ता से दाएं मुड़कर बस स्टैंड जीटी रोड होकर अचलताल स्थित वाल्मीकि मंदिर पर पहुंचेगी। इसके चलते दोपहर दो बजे से रूट डायवर्जन शुरू हो जाएगा। जो कि शोभायात्रा की समाप्ति तक जारी रहेगा।
इन मार्गों होगा रूट डायवर्जन
- एटा-कानपुर से आने वाले वाहनों को बोनेर तिराहे से नये बाईपास की ओर।
- आगरा-मथुरा से आने वाले नये बाईपास पुल के नीचे से।
- बुलंदशहर से आने वाले वाली रोडवेज बसें मसूदाबाद बस अडडे तक, अन्य वाहनों को सारसौल चौराहे से।
- अतरौली रोड व क्वार्सी चौराहा से आने वाले वाहनों को एफएम टॉवर तिराहा-एटा चुंगी चौराहा की तरफ ।
शहर के अंदर यह रहेगी व्यवस्था
रसलगंज चौराहे से मालगोदाम तिराहे की ओर वाहनों का प्रवेश निषेध, मालगोदाम तिराहे व पूर्व एटा चुंगी की तरफ से आने वाले वाहनों को छर्रा पुल से अचलताल की तरफ नही आने दिया जायेगा। यह वाहन रेलवे स्टेशन रामघाट रोड की तरफ से जाएंगे। रामघाट रोड से आने वाले वाहन मीनाक्षी पुल से रेलवे स्टेशन एवं छर्रा पुल की तरफ जाएंगे। मामू-भांजा तिराहा से आगरा-मथुरा रोड की ओर आने वाले वाहनों को हाथरस अडडे मदारगेट चौराहे से होते हुये जीटी रोड अचलताल की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।