फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   रिश्तेदार बनकर घर में घुसे चोरों को पकड़कर माल किया बरामद

रिश्तेदार बनकर घर में घुसे चोरों को पकड़कर माल किया बरामद

Wed, 14 Mar 2018 01:48 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
रिश्तेदार बनकर घर में घुसे चोरों को पकड़कर माल किया बरामद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


क्वार्सी पुलिस ने नगला देवी में रिश्तेदार बनकर घर में दिन दहाड़े चोरी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर चोरी गया जेवर बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

थाना क्षेत्र के नगला देवी निवासी गुड्डी देवी के घर करीब 10 दिन पहले दो युवक रिश्तेदार बनकर आए। गुड्डी देवी ने उन्हें घर में बिठा लिया और कुछ देर बाद पड़ोसी के यहां चली गई।
विज्ञापन


इसी दौरान मौका देख दोनों युवक घर में रखे हजारों रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़िता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला द्वारा बताए हुलिए के आधार पर सासनीगेट स्थित महेंद्र नगर निवासी राजू एवं बंटी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने महिला से उनकी शिनाख्त कराई तो चोरी करने वाले वही युवक निकले। पुलिस ने आरोपी युवकों की निशानदेही पर चोरी गया माल भी बरामद कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed