फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   लोधा में मिला मंगलायतन से उखाड़ा एटीएम बॉक्स

लोधा में मिला मंगलायतन से उखाड़ा एटीएम बॉक्स

Mon, 08 Jan 2018 12:37 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
लोधा में मिला मंगलायतन से उखाड़ा एटीएम बॉक्स
क्राइम डेस्क, अमर उजाला,अलीगढ़।
विज्ञापन


आगरा रोड पर जैन तीर्थधाम मंगलायतन से बदमाशों द्वारा उखाड़ा गया पीएनबी के एटीएम का खाली बॉक्स लोधा इलाके में खेरेश्वर के पास गंदे नाले में पड़ा मिला। हालांकि खबर पर पहुंची पुलिस ने बॉक्स कब्जे में लेकर सासनी पुलिस के हवाले कर दिया।

मगर अब सासनी पुलिस के साथ-साथ अलीगढ़ पुलिस के लिए यह चुनौती बढ़ गई है कि आखिर यह बदमाशों का कौन साथ गिरोह है, जो सासनी में वारदात कर अलीगढ़ में आकर माल को खुर्द-बुर्द करके गया है। इस अंदेशे पर एसएसपी ने अपने जिले में एटीएम की सुरक्षा बढ़ाने की सख्त निर्देश थानेदारों को दिए हैं।
विज्ञापन


वाकया 1/2 जनवरी की रात का है, जब मंगलायतन के बाहर लगे पीएनबी महेंद्रनगर शाखा के एटीएम को चोरों ने उखाड़ लिया था। यह खबर तीसरे दिन मंगलायतन प्रबंधन को हुई तो सूचना सासनी पुलिस को दी गई। बदमाश वहां से एटीएम का मॉनीटर और की-बोर्ड तोड़ गए और कैश बॉक्स को उखाड़कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पीएनबी महेंद्र नगर अलीगढ़ शाखा के प्रबंधक अरुण कुमार ने तहरीर दी। जिसमें 9.49 लाख रुपया चोरी जाने का भी अनुमान जताया गया था। इस मामले में अभी सासनी पुलिस बदमाशों की खोज के लिए लाइन ऑफ एक्शन तैयार कर रही थी कि अलीगढ़ पुलिस को इस दिशा में नई सूचना मिली।

यहां लोधा इलाके में खेरेश्वर धाम के पास गगन पब्लिक स्कूल के पीछे गंदे नाले में शनिवार देर रात लोगों ने एक लोहे का बॉक्स पड़ा देखा। उस समय तो इस लोहे के खाली बॉक्स को अनदेखा कर दिया गया। मगर रविवार सुबह यहां पास में ही रहने वाले कुलदीप ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी।

इस सूचना पर एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव व लोधा पुलिस पहुंच गई। वहां उस लोहे के बॉक्स को देखा गया तो वह एटीएम केबिन का कैश बॉक्स पहचान में आया। बाद में अंदेशे के आधार पर सासनी पुलिस को बुलाया गया तो साफ हुआ कि यह उसी एटीएम केबिन से चोरी किया गया बॉक्स है।

फिलहाल सासनी पुलिस इसे अपने साथ ले गई है। एसपी सिटी के अनुसार मामले में अब अलीगढ़ पुलिस भी अपनी तरफ से इस गिरोह की तलाश में जुट गई है। यहां केबिन फेंकने के कारणों उनकी लोकेशन जानने की कोशिश की जा रही है।

हर आधा घंटे में चाहिए एटीएम से लोकेशन
पिछले सप्ताह हाथरस जिले में हुईं एटीएम चोरी संबंधी दो घटनाओं के बाद जिला पुलिस भी सतर्क हो गई है। आसपास कहीं और इस तरह की वारदात न होने पाए, इसके चलते लैपर्ड को सख्त हिदायत दी गई है कि हर आधा घंटे में वह अपने-अपने क्षेत्र के एटीएम केबिन से अपनी लोकेशन व्हाट्सएप पर पुलिस कंट्रोल रूम को भेजेंगे। अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।


चौकी इंचार्ज का फरमान, अंदर से बंद कर लो एटीएम
इस घटना की जानकारी के बाद जब महानगर के कुछ इलाकों में एटीएम केबिन पर सुरक्षा को लेकर जानकारी करनी चाही तो वहां मौजूद सुरक्षा गार्डों ने बताया चौकी प्रभारी का निर्देश है। रात में केबिन अंदर से बंद करके सो जाओ। यह एटीएम मसूदाबाद के आसपास के थे। इससे साफ है कि पुलिस में एटीएम की सुरक्षा को लेकर कुछ ज्यादा ही खौफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed