{"_id":"5c9a89c9bdec2214422fae8d","slug":"11553631689-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूदाबाद बस अड्डे पर वृद्ध को पड़ा हार्ट अटैक, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मसूदाबाद बस अड्डे पर वृद्ध को पड़ा हार्ट अटैक, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के मसूदाबाद बस अड्डे पर मंगलवार को गाजियाबाद के एक वृद्ध की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
गाजियाबाद के धौनाला गांव के महमूद (55) पुत्र नजर की बड़ी बेटी की ससुराल लोधा के गांव नोगमा अर्जुनपुर में है। मंगलवार तड़के वह गाजियाबाद से बेटी की ससुराल आने के लिए बस द्वारा अलीगढ़ के मसूदाबाद अड्डे पर पहुंचे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह बस से उतरते ही पानी पीने के लिए पास ही लगे नल पर पहुंचे। पानी पीते-पीते अचानक से सीने को पकड़कर धरती पर लेट गए। लोगों ने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस वृद्ध को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टरों के अनुसार वृद्ध की हार्ट अटैक से मौत हुई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। वृद्ध के पास मिले मोबाइल फोन से परिजनों को हादसे की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे परिजन शव का पंचनामा भरकर अपने साथ ले गए।