{"_id":"5c5361e4bdec224cb044de4e","slug":"11548968420-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे का पिता का गहने और नगदी से भरा बैग चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूल्हे का पिता का गहने और नगदी से भरा बैग चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के सिंधौली स्थित अंगूरी देवी मैरिज होम में गुरुवार को किसी शातिर अपराधी ने दूल्हे के पिता का बैग पार कर दिया। बैग में दो लाख रुपये के गहने और 25 हजार रुपये नगद रखे हुए थे। वाकये के अनुसार घनश्याम सिंह, निवासी पला साहिबाबाद, सासनी गेट के बेटे की बारात मैरिज होम में आई थी। जनमासे की रस्म होने के बाद दूल्हे का पिता मैरिज होम के दूसरे पाले पर बने एक कमरे में गए।
इसी दौरान उनका किसी ने कमरे से बैग पार कर दिया। घनश्याम सिंह के अनुसार गांधी पार्क पुलिस को इस मामले में तहरीर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए मगर, उसमें अपराधी का सुराग नहीं मिल रहा है। इधर, गुरुवार रात को ही गांधी पार्क के ही सिंधौली क्षेत्र के एक दूसरे मैरिज होम से रविकांत दयाल निवासी सामना पाड़ा, सासनी गेट की पत्नी मंजू देवी का शादी समारोह में किसी ने पर्स खोल लिया और उसमें रके एक लाख के गहने चोरी कर लिए। इस मामले में रविकांत ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।