फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मानसरोवर कालोनी में महिला से बाइक सवार ने छीनी चैन

मानसरोवर कालोनी में महिला से बाइक सवार ने छीनी चैन

Tue, 27 Nov 2018 02:35 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
मानसरोवर कालोनी में महिला से बाइक सवार ने छीनी चैन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

महानगर की सड़कों पर एक बार फिर से बाइक सवार लुटेरों ने आतंक मचा दिया है। थाना क्वार्सी क्षेत्र की मानसरोवर कालोनी के एफ ब्लाक में सोमवार को एक अपाचे बाइक सवार ने गले की चेन लूट ली। महिला एफ ब्लाक स्थित अपने आवास से आर्या नगर स्थित अपने दूसरे आवास पर जा रही थी। पीड़ित के अनुसार उस क्षेत्र में दस दिन के भीतर लूट की यह तीसरी वारदात को बाइक सवारों ने अंजाम दिया है। रेनू अग्रवाल (45 वर्षीय) पत्नी सुबोध अग्रवाल शाम को पांच बजे अपने एफ ब्लाक स्थित घर से आवास से आर्या नगर स्थित दूसरे आवास पर जा रही थी। तभी अचानक से एक युवक अपाचे बाइक पर सवार होकर आया और महिला के गले में पहनी सोने की चेन पर छप्पटा मारकर तोड़ ले गया। महिला ने बताया कि बाइक का रंग ग्रे था। नबंर प्लेट पर स्टाइलिश अक्षरों में नंबर लिखे थे। इसलिए वह नंबर नहीं पढ़ सकी। इधर, महिला के शोर मचाने पर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। बाइक सवार को तलाशने की कोशिश की लेकिन वह नहीं दिखा। वहीं, महिला घटना की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से तहरीर ले ली।


दस दिन के भीतर लूट की तीसरी वारदात
लूट की शिकार हुई महिला के पति सुबोध अग्रवाल ने बताया कि पुलिस की लापरवाही के कारण शहर की पॉश कालोनियां भी सुरक्षित नहीं हैं। यहां दस दिन के भीतर बाइक सवार लुटेरों ने लूट की तीसरी वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस से शिकायत के बाद भी यहां सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed