फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   औरा पर्ल में दो फ्लैट से लाखों की चोरी-Cordination

औरा पर्ल में दो फ्लैट से लाखों की चोरी-Cordination

Wed, 05 Sep 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
औरा पर्ल में दो फ्लैट से लाखों की चोरी-Cordination
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी स्वर्ण जयंती नगर के औरा पर्ल अपाटमेंट में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरों ने दो फ्लैटों में हाथ साफ कर दिया। चोर यहां से लाखों रुपये की नकदी तथा सोने-चांदी के जेवरात ले गए। दोनों पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कर ली है। पीड़ितों के अनुसार पड़ोस के एक फ्लैट के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गए हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।

थाना क्षेत्र के औरा पर्ल अपार्टमेंट के फ्लेट नंबर 407 में ओएलएफ की शिक्षिका पल्लवी सिंह अपने बच्चों के साथ रहती हैं। उनके पति अजीत सिंह बरेली में नौकरी करते हैं। पीड़िता के अनुसार सुबह वह बच्चों को स्कूल भेजकर खुद भी पढ़ाने चली गईं। इसी दौरान दोपहर करीब 11.30 से 12 बजे के बीच दो युवक आए। दोनों युवकों में से एक ने ताला तोड़ा और अंदर गया। जबकि दरवाजे पर खड़ा युवक किसी से लगातार फोन पर बात करता रहा।
विज्ञापन


उनके तल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक युवक का चेहरा स्पष्ट आ गया है। चोर उनके यहां से एक लाख 60 हजार की नगदी तथा करीब चार लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात ले गए। उन्होंने बताया कि चोर लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों से अंदर आए। चोरों की शिनाख्त के लिए पुलिस अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा चोरों ने इसी तल पर पड़ोस के फ्लैट नंबर 406 में रहने वाले होशियारपुर पंजाब निवासी अमनदीप सिंह पुत्र बलजीत सिंह के घर में भी हाथ साफ कर दिया। अमनदीप सिंह ने बताया कि वह रेलवे में कार्य करने वाले एक प्राइवेट कंपनी में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।


मंगलवार को वह रोजाना की तरह अपने काम पर गए थे। दोपहर दो बजे के आसपास लौटकर आए तो फ्लैट का ताला टूटा देख भौचक्के रह गए। अंदर देखा तो पूरा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। पीड़ित के अनुसार चोर उसके घर से पांच हजार रुपये, तीन चांदी के सिक्के समेत अन्य सामान ले गए। पुलिस ने दोनों पीड़ितों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इसी अपार्टमेंट में भाजपा नेता एवं विश्व ब्राह्मण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश भारद्वाज का आवास व कार्यालय भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed