फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   लोधा... बदमाशों ने एक युवक से 75 हजार लूटे

लोधा... बदमाशों ने एक युवक से 75 हजार लूटे

Wed, 27 Mar 2019 01:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
लोधा... बदमाशों ने एक युवक से 75 हजार लूटे
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


लोधा थाना क्षेत्र में फिर एक फाइनेंस कर्मी को लुटेरों ने अपना निशाना बनाया। मंगलवार की शाम करीब सात बजे अंडला-भांकरी मार्ग पर गांव राईट व बरौठ छजमल के बीच निजी फाइनेंस कंपनी को कर्मचारी से पल्सर सवार बदमाशों ने तमंचा लगाकर रोक लिया। उनके पास मौजूद 75 हजार रुपये लूटकर लुटेरे भाग निकले। पीड़ित की ओर से लोधा थाने में तहरीर दी गई है।

जानकारी के अनुसार अश्वनी पुत्र कृष्ण सिंह निवासी महेंद्र नगर कालोनी थाना गांधी पार्क अलीगढ़ मैग्ना फाइनेंस कंपनी में कर्मचारी हैं। मंगलवार की शाम करीब सात बजे गांव राईट से कंपनी का कलेक्शन कर बाइक से अलीगढ़ लौट रहे थे। राईट व बरौठ छजमल के बीच काली पल्सर सवार तीन लुटेरों ने ओवरटेक उनकी बाइक रुकवा ली और तमंचा लगा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद रुपये भरा बैग छीनकर भाग निकले। बैग में उनका टेबलेट भी था। लुटेरों के भागते ही अश्वनी ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को लूट की जानकारी दी। इस पर पीआरवी 731 मौके पर पहुंच गई। हालांकि लुटेरे पुलिस के हत्थे नहीं आए। एसओ लोधा प्रेमपाल सिंह ने बताया कि लुटेरों की तलाश के लिए एसओजी को लगाया गया है। जल्द ही लुटेरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed