{"_id":"5b8eed54867a5548674918c6","slug":"101536093524-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु व्यापारियों को लूटने वाला गैंग मुठभेड़ में दबोचा, सरगना जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु व्यापारियों को लूटने वाला गैंग मुठभेड़ में दबोचा, सरगना जख्मी
Updated Wed, 05 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
पशु व्यापारियों को निशाना बनाकर लूटपाट करने वाले गैंग सरगना 20 हजार के इनामी शेरा व उसके गैंग को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। सोमवार रात हुई मुठभेड़ में सरगना दो पैरों में गोली लगने से जख्मी हुआ है, जबकि उसके तीन साथी कुछ घंटे की घेराबंदी के बाद दबोच लिए गए। इस गैंग ने पिछले माह हाथरस के दो पशु व्यापारियों की हत्या कर उनसे लूट करना स्वीकारा है। इसके अलावा अन्य कई घटनाएं भी स्वीकारी हैं। एसएसपी ने इस सफलता पर पुलिस टीम को बधाई दी है।
एसएसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि जन्माष्टमी की रात जिले में पुलिस सतर्कता बरत रही थी। इसी दौरान सीओ इगलास के निर्देशन में सर्विलांस टीम मडराक व गोंडा पुलिस के साथ अपराधियों की घेराबंदी में रात करीब ढाई बजे आसना क्षेत्र में लोडर लेकर जाते बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से जख्मी हो गया, जबकि उसके साथी फरार हो गए। कुछ घंटे तक चली घेराबंदी में अन्य साथियों को भी दबोच लिया गया।
इससे पहले घायल को जिला अस्पताल और वहां से मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। इस सूचना पर एसएसपी अजय कुमार साहनी, एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, एसपी देहात मणीलाल पाटीदार भी मौके पर पहुंच गए। बाद में घायल शेरा व अन्य बदमाशों से हुई पूछताछ में उन्होंने अपने नाम पते बताए। साथ में खुद के द्वारा की गई घटनाओं के विषय में जानकारी दी। इस दौरान अपने फरार साथियों के नाम अनिल व जितेंद्र बताए।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि अपराधियों के अनुसार यह गैंग दो लोडर वाहन लेकर पशु पैंठों में घूमता है और वहां से पशु व्यापारियों को निशाना बनाकर उनके साथ जहरखुरानी कर लूटपाट करता है। उन्होंने स्वीकारा कि 5 अगस्त को हम दो लोडर लेकर खुर्जा पैंठ में गए थे। वहां से हाथरस के चंदपा के दो व्यक्तियों एक भैंसा खरीदा था। जिसे हम लोगों ने किराये पर लोडर में लाद लिया। इसके बाद खेरेश्वर चौराहे पर आकर हमने कोल्डड्रिंक लेकर पी और उन्हें भी पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद दोनों को मडराक क्षेत्र में मनोहरपुर कायस्थ के पास गंदे नाले में फेंक गए। उनके पास से मिले 40 हजार रुपये व भैंसा लूट ले गए। जिससे उनकी मौत हो गई। अगले दिन उन दोनों की पहचान हुई और पता चला कि वह एक लाख रुपये लेकर पशु खरीदने हाथरस से गए थे।
इसी तरह 1 सितंबर की सुबह हम लोगों ने विजयगढ़ क्षेत्र में मंदिर से बकरी चोरी की और कुरैला पहुंच गए। जहां कुछ लोगों ने उन्हें घेरने का प्रयास किया तो वहां से फायरिंग कर भाग आए। इसी तरह 2 सितंबर को मथुरा की बिचपुरी पैंठ से एक पंडित को यह कहकर बातों में फंसाया कि हमारे पास गाय है, जिसे हम आपको गौशाला के लिए दान दे देंगे। इसके बाद पंडित को अपने साथ ले आए और उसे जहरखुरानी कर इगलास में फेंककर 7 हजार रुपये लूट लिए। इसी तरह कासगंज ढोलना, मैनपुरी के रुआ, बुलंदशहर के बैलोन, खुर्जा, संभल के जुनामई, मथुरा के बिचपुरी, कोसी आदि पैंठों में वारदात करते फिरते हैं। इनके कब्जे से एक तमंचा, दो छोटा हाथी, कारतूस आदि बरामद हुए हैं।
मास्टरमाइंड है 65 साल का बुजुर्ग
इस गिरोह का मास्टरमाइंड 65 साल का बुजुर्ग धर्मपाल है। जो लंबे समय से नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट करने वाला गैंग चला रहा है और लगभग ढाई माह पूर्व मुरादाबाद जेल से छूटकर आया है । यह सभी गैंग के सदस्य पैंठों में जाकर अपने वाहन लगाकर खडे़ हो जाते हैं और पशु व्यापारियों का भाड़ा लेकर जाते समय रास्ते में लूट लेते हैं। खास बात है कि बुजुर्ग को प्रोस्टेट की बीमारी है। पकड़े जाने पर उसने यह बहाना बताकर बचने की कोशिश की, मगर बच नहीं सका।
गिरफ्तारी टीम
इंस्पेक्टर गोंडा छोटे लाल, कार्यवाहक एसओ मडराक मृदुल कुमार, एसआई रघुराज सिंह, सिपाही नितिन कुमार, सुधीर कुमार, रवीन्द्र कुमार, बृजेश कुमार आदि रहे।
गिरफ्तार अभियुक्त
शेर सिंह उर्फ शेरा नाई निवासी मो. कुंवरनगर गांधीपार्क (मुठभेड़ में जख्मी)
धर्मपाल निवासी बाबा कॉलोनी थाना गांधीपार्क
विजय शर्मा निवासी सेक्टर-1 तालानगरी थाना हरदुआगंज
गोपाल सिंह निवासी कर्पूरी नगर गांधीपार्क