फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   crime in aligarh two missing sisters found unconscious from farm

यूपी: आधी रात को अचानक लापता हो गईं दो बहनें, सुबह खेत में मिलीं बेहोश

Sat, 21 Sep 2019 02:17 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Prachi Priyam Updated Sat, 21 Sep 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
crime in aligarh two missing sisters found unconscious from farm
अस्पताल में भर्ती बहनें - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ के चंडौस थाना क्षेत्र में गुरुवार रात परिजनों के साथ घर की छत पर सो रहीं दो चचेरी बहनें अचानक लापता हो गईं। शुक्रवार सुबह दोनों को खेत में बेहोश पड़ा देख सबलोग हैरान रह गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को डॉक्टरी परीक्षण व उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके साथ ही दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। 

विज्ञापन


घटना नगला पदम गांव की है, जहां गुरुवार रात दो चचेरी बहनें अपने परिजनों के साथ छत पर सो रही थीं। आधी रात में जब परिजनों की नींद खुली तो दोनों को गायब पाकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर आसपास और जंगलों में खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। 
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भी परिजनों के साथ दोनों बहनों को खोजना शुरू कर दिया। सुबह होते ही गांव से दो किलोमीटर दूर बाजरे के खेत में दोनों बहनें बेहोश पड़ी हुई मिलीं। पुलिस ने तत्काल दोनों को डॉक्टरी परीक्षण और उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों बहनों का डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। परिजनों के शक जाहिर करने पर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं दोनों बहनों के परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed