फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   crime

दो बंद मकानों के ताले चटकाए, लाखों का माल ले उड़े चोर

Tue, 04 Feb 2020 01:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
crime
थाना बन्ना देवी पुलिस की गिरफ्त में चोरी के आरोपी। - फोटो : CITY OFFICE
सर्द रातों में सूने मकानों पर चोरों का कहर टूट रहा है। रविवार की रात को थाना क्वार्सी क्षेत्र में चोंरों ने एक कैटरर्स के सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये का माल साफ कर दिया, जबकि बन्ना देवी के नई बस्ती में एएमयू के रिटायर कर्मी के घर से भी लाखों रुपये को चोरी की गई। खास बात है कि कैटर्स के मकान में चोर जाते समय बाहर से अपना ताला लगा गए।
विज्ञापन

थाना क्वार्सी के कुलदीप विहार के दिल्ली साहर रेजीडेंसी के पास रहने वाले लोकेश सिंघल का चाचा कैटर्स के नाम से कैटरिंग का काम है। रविवार को उनकी पत्नी रेनू और बेटा हर्षित दवा लेने आगरा गए हुए थे। देर होने पर वह लोग वहीं रुक गए, जबकि लोकेश कैटरिगं के काम के चलते शादी में ही व्यस्त रहे। वह तड़के चार बजे घर पहुंचे तो देखा कि गेट पर दूसरा ताला लगा हुआ है। ताला तोड़ कर जब घर के अंदर दाखिल हुए तो देखा कि सारा सामान अस्त व्यस्त है। समझते देर न लगी कि चोरों ने धावा बोला है। घर की तलाशी करने पर पता चला कि चोरों ने सौ ग्राम सोना, तीन सौ ग्राम चांदी, एक लाख रुपये नगद, कैमरा डीएलआर, ग्राम हींग, तीन सौ ग्राम केसर चोरी किया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में हींग और केसर दूसरी जगह कपड़े में लिपटा मिल गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार घटना के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है। इधर, बन्ना देवी के नई बस्ती में रिटायर एएमयू कर्मचारी मुशीर के सूने घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। मुशीर का पूरा परिवार सिविल लाइन में ससुराल में आयोजित शादी में गया था। इस दौरान चोरों ने धावा बोला और सात तोला सोना, चांदी, घर के कीमती बर्तन और कपड़े चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। घटना के संबंध में तहरीर भी दे दी गई है। बन्नादेवी इंस्पेक्टर के अनुसार मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेयरी संचालक के घर में घुसे चोर चोरी के माल सहित दबोचे
महानगर में चोरी की तीसरी घटना रविवार रात बन्ना देवी के गणेश नगर में हुई। यहां डोयरी संचालक के बंद मकान में चोरी करने घुसे दो चोरों को स्थानीय लोगों और पुलिस ने घेरकर दबोच लिया। इनके पास से घर से चोरी किया गया माल भी बरामद हुआ है।
थाना बन्ना देवी प्रभारी रविंद्र कुमार दुबे को सूचना मिली कि गणेश नगर में एक मकान में चोरों ने धावा बोल दिया है। गणेश नगर में डेयरी संचालक कल्यान सिंह पुत्र रुप राम रहते हैं। इनकी पत्नी बीमार है। वह दो दिन से मेडिकल में भर्ती हैं। रविवार की रात को उनकी बेटी और बेटा खाना लेकर मेडिकल गए थे, जबकि कल्याण सिंह पहले से मेडिकल कालेज में थे। घर पर कोई नहीं था। इसी दौरान चोर घर में घुस आए। खटर पटर होने पर पड़ोस में रहने वाले कल्यान के भाई रविंद्र ने शोर मचा दिया। इससे मोहल्ले में जगार हो गई। चोर छत से कूदकर बगल वाले घर की छत पर छिप गए। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने दबाव बनाया तो दो चोरों को पकड़ लिया गया।
इस दौरान पड़ोसियों को चोरों को डराने के इरादे से फायरिंग भी करनी पड़ी। पकड़े गए चोरों ने अपने नाम अब्दुल सलाम उर्फ अरसलाम पुत्र सलीम निवासी ऊपर कोट, टीला जामा मस्जिद, कोतवाली और मो. जावेद खान, पुत्र रफीक, निवासी मामूद नगर, मठरी वाली गली, थाना देहली गेट बताया। चोरों से एक सोने की अंगूठी, 20 हजार रुपये नगद, ताला तोड़ने की रिंच, आदि बरामद हुआ। चोरों का आपराधिक रिकार्ड भी है और पहले ही 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

चार चोर गिरफ्तार, कई चोरियां स्वीकारीं
महानगर की क्वार्सी थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान चार चोरों को गिरफ्तार कर कई चोरियों का खुलासा किया है। इंस्पेक्टर क्वार्सी विनोद कुमार के अनुसार रविवार रात पुलिस टीम ने सोनू पुत्र सैठी निवासी धनीपुर मंडी गांधीपार्क, सुनील पुत्र लालाराम निवासी होली चौक किशनपुर क्वार्सी, प्रमोद सैनी पुत्र जयपाल सैनी निवासी चंदनियां क्वार्सी व आसिम पुत्र गुलाम मुईद्दीन आबाद निवासी इस्लाम नगर भट्ठा थाना क्वार्सी को चेकिंग के दौरान गंदा नाला पुलिया से दबोच लिया। उन्होंने 1 फरवरी को चौधरी विहार में रामवीर सिंह के घर के बाद से टिर्री चोरी, कयामपुर मोड़ से इमरान की टिर्री चोरी स्वीकारी। इनके पा से दो टिर्री तमंचे आदि बरामद हुए हैं। गिरफ्तारी टीम में एसआई योगेंद्र सिंह व विजय चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed