फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Created a sensation of heat , leave AMU schools

भीषण गर्मी से मचा हाहाकार, एएमयू स्कूलों में छुट्टी

Fri, 20 May 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Fri, 20 May 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Created a sensation of heat , leave AMU schools
गरमी से परेशान युवक चदंनिया स्थित स्वीमिंग पूल में नहाते हुए। - फोटो : महीपाल ‌सिंह
इन दिनों आसमान से बरस रही आग ने आम जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। गुरुवार को भी पारा 46 डिग्री सेल्सियस के पार ही रहा। न्यूनतम तापमान भी 26 से बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। प्रचंड गर्मी के चलते दोपहर में सड़कें सूनसान हो गईं और मार्केट भी वीरान हो गए। ऐसे में बिजली संकट ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। गर्मी से परेशान सरकारी अस्पतालों में मरीज बिलबिला उठे।
विज्ञापन


गुुरुवार को शहर में अलग अलग स्थानों पर करीब आठ ऐेसे मामले सामने आए जिनमें हीट स्ट्रोक के चलते लोग बेहोश हो गए या चक्कर आने से गिर पड़े। इनमें तीन महिलाएं शामिल थीं। इनमें से दो लोग जिला अस्पताल आए। अन्य ने आसपास ही निजी क्लीनिक पर उपचार लिया। भीषण गर्मी के चलते ही एएमयू के स्कूलों में कक्षा 1 से कक्षा 5 तक छुट्टियां कर दी गई हैँ। मनुष्यों के साथ साथ पशु पक्षी तक गर्मी के कारण व्याकुल हो गए।
विज्ञापन


हालत यह है कि दोपहर में जरा सी दूर भी धूप में चलने में त्वचा में जलन होनी शुरू  हो जाती है। बिजली आपूर्ति के मोर्चे पर भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। गुरुवार को बारहद्वारी बिजली घर से निकलने वाले नगर निगम पुरानी चुंगी फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली बाधित रही। बारहद्वारी बिजली घर के अवर अभियंता आरके यादव ने बताया कि लार्सन एंड टूब्रो का काम होने के चलते सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते महावीर गंज, उदय सिंह जैन रोड, सराय लबरिया, पत्थर बाजार का कुछ हिस्सा, मंडी रामंगज, किलाट गंज आदि इलाकों में लोगों ने परेशानी झेली। सुबह, दोपहर, शाम और रात के समय की कुल कटौती के समय को जोड़ दिया जाए तो वह आठ घंटे से भी ज्यादा बैठता हैा। भीषण गर्मी में कूलर और पंखों की जरूरत ज्यादा रहती है लेकिन बिजली नहीं होने पर इनके न चलने पर लोग दोपहर में बिलबिला कर रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed