{"_id":"61a529b212668329b228cd8c","slug":"covid-19-city-office-news-ali2793703182","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनाः विदेश से नौ लोग आए हैं जिले में, आज होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनाः विदेश से नौ लोग आए हैं जिले में, आज होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनाइटेड किंगडम सहित दूसरे देशों से नौ लोग जिले में आए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज सभी का कोविड जांच के लिए सैंपल लिया जाएगा। फ्लाइट रद्द होने से दक्षिण अफ्रीका से चार लोग नहीं आ सके हैं। राहत की बात यह है कि पूर्व में आए लोगों एवं उनके संपर्कियों की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आई है।
सीएमओ ऑफिस को शासन द्वारा विदेश से आने वाले 11 लोगों की सूची भेजी गई है। इसमें से 9 लोग अलीगढ़ पहुंच गए हैं। एक व्यक्ति दिल्ली में हैं। दूसरे से संपर्क नहीं हुआ है। इसके अतिरिक्त चार लोग दक्षिण अफ्रीका से आने वाले थे। लेकिन दक्षिण अफ्रीका में फ्लाइट रद्द होने के कारण वह वहीं रुक गए है। अलीगढ़ पहुंचे नौ लोगों में चार लोग जलाली के एक ही परिवार के है। जबकि पांच लोग धौर्रा के रहने वाले हैं और सभी एक ही परिवार के हैं।
स्वास्थ्य विभाग के डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि सभी लोगों का सैंपल मंगलवार को लिया जाएगा। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि बाहर से आए लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन वैरिएंट को देखते हुए विशेष सावधानी बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि पूर्व में आए लोगों की एंटीजन एवं आरटी-पीसीआर की रिपोर्ट निगेटिव है।