फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cousin beaten to death with a stick in Aligarh

अलीगढ़ में कत्ल: तहेरे भाई ने डंडे से पीट-पीटकर की हत्या, दोनों भाइयों में था बेहद प्यार, अचानक बन गए जान के दुश्मन

Mon, 21 Mar 2022 11:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 21 Mar 2022 11:25 AM IST
सार

यूपी के अलीगढ़ में शख्स ने तहेरे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों भाइयों को आपस में बेहद प्यार था, दोनों एक साथ रहते थे। लेकिन अचानक पता नहीं ऐसा क्या हुआ, जो जान के दुश्मन बन गए।

विज्ञापन
Cousin beaten to death with a stick in Aligarh
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के अतरौली कोतवाली के गांव जगतपुर में मामूली विवाद में एक युवक ने अपने ही चचेरे भाई की लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

 
कोतवाली के गांव नहल के माजरा जगतपुर निवासी देशराज (35) पुत्र रामखिलाड़ी किसान थे। होली के त्योहार पर उनका अपने ताऊ के लड़के तिलक सिंह पुत्र हुकम सिंह से विवाद हो गया था। तब लोगों ने दोनों को बीचबचाव कर शांत कर दिया था। 
विज्ञापन


रविवार की शाम करीब 8.30 बजे देशराज खेत से काम करके अपने घर लौट रहे थे। तभी तिलक सिंह का फिर से विवाद हो गया। तिलक सिंह ने डंडे से देशराज पर हमला बोल दिया। इससे देशराज गंभीर घायल हो गए। परिजन आनन फानन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देशराज और तिलक सिंह में आपस में बेहद प्यार था। दोनों एक साथ रहते थे। होली के त्योहार पर भी दोनों ने प्यार से एक साथ खाना खाया था। लेकिन अचानक दोनों के बीच किसी बात को लेकर तनातनी इतनी बढ़ गई जो जान के दुश्मन बन गए। देशराज दो भाइयों में बड़े थे। उनके दो बेटे हैं और तीन साल पहले पत्नी का देहांत हो गया था। देशराज की मौत से बच्चे व परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का पता चल सकेगा। तिलक सिंह पर हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनो ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।- प्रदीप सिंह, इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed