फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Counting began late

देरी से शुरू हुई मतगणना

Mon, 02 Nov 2015 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Mon, 02 Nov 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
Counting began late
पंचायत चुनावों की रविवार को मतगणना देरी से शुरू हुई। गहमागहमी के बाद नौ बजे के करीब कामकाज पटरी पर आ सका। सभी सेंटरों पर परिणाम जानने के इच्छुक लोगों की भीड़ लगी रही। जिले के 12 ब्लाकों पर निर्धारित अधिकांश केंद्रों पर आधे घंटे देरी से शुरू हुई।
विज्ञापन


प्रत्याशी एवं उनके समर्थकों के साथ उत्सुक लोगाें का हुजूम तो निर्धारित समय सुबह आठ बजे गणना स्थलों पर पहुंच गया, लेकिन मतगणना कर्मी समय से गणना की शुरूआत नहीं कर सके। विरोध होने पर आननफानन में कर्मचारी एवं अधिकारियों ने गणना का काम शुरू कराया। गणना कर्मचारियों के शिथिल रवैये एवं अनुभवहीनता के चलते कई स्थानों पर काउंटिंग धीमी गति से हुई। लोधा ब्लाक में देर शाम तक केवल 18 वार्डाें की गिनती होने से गुस्साए डीएम ने आरओ विकास अग्रवाल (एक्सईएन सिंचाई विभाग) को काम में तेजी लाने को कहा।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम डा.बलकार सिंह एवं एसएसपी ने डीएवी इंटर कालेज में लोधा ब्लाक, अकराबाद, गोंडा एवं इगलास के सेंटराें का दौरा कर प्रत्याशी एवं उनके समर्थकों की शिकायतें सुनी। इस दौरान सभी सेंटरों पर भारी भीड़ जमा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed