{"_id":"6a949c4a82a08f906c0165fc","slug":"police-crack-down-on-youths-for-showing-off-aligarh-news-c-301-1-sali1012-103663-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: टशन दिखाने के चक्कर में युवाओं पर पुलिस का शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: टशन दिखाने के चक्कर में युवाओं पर पुलिस का शिकंजा
विज्ञापन
वर्चस्व दिखाने और दूसरे गुट पर भारी पड़ने की होड़ युवाओं को अब कानून के शिकंजे में पहुंचा रही है। गहलऊ और चामड़ में पिछले दिनों हुई पथराव और फायरिंग की घटनाओं के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। गहलऊ के रजबहा पर 22 अगस्त को दो गुटों के बीच हुए विवाद में पुलिस ने शनिवार को अपनी ओर से पांच नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना प्रभारी मोनू कुमार आर्य ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ की तो पता चला कि रजबहा पर अतुल, विकास उर्फ कलुआ, रवि पहलवान, धर्मेंद्र और मंजीत अपने साथियों के साथ आमने-सामने आ गए थे। दोनों पक्षों में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के बाद पथराव हुआ और तमंचों से फायरिंग की गई। घटना से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
पुलिस की सख्ती का असर चामड़ की घटना में भी दिखा। रक्षाबंधन पर दो गुटों के बीच पथराव और फायरिंग के मामले में पुलिस ने 11 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। अब तक 10 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
टशन का अंजाम जेल
गहलऊ और चामड़ की घटनाओं ने पुलिस को सख्त संदेश देने का मौका दिया है। वर्चस्व की लड़ाई में हथियार लहराने और फायरिंग करने वाले युवाओं पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब ऐसे युवाओं की गतिविधियों पर भी नजर रख रही है, ताकि विवाद बढ़ने से पहले ही स्थिति नियंत्रित की जा सके।