फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fire breaks out in moving CNG car; two occupants jump out to save their lives.

Aligarh News: चलती सीएनजी कार में लगी आग, दो सवारों ने कूदकर बचाई जान

Mon, 31 Aug 2026 02:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in moving CNG car; two occupants jump out to save their lives.
अलीगढ़-पलवल रोड पर रविवार दोपहर नारायणपुर गांव के पास चलती सीएनजी कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कार सवार दो लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, जबकि वाहन पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव नगला श्योरान निवासी बॉबी चौधरी साथी के साथ करीब चार बजे कस्बा खैर से घर लौट रहे थे। नारायणपुर के पास कार में अचानक तकनीकी खराबी आई और कुछ ही देर में उसमें आग लग गई। आग तेजी से फैलने पर दोनों लोग वाहन से बाहर निकल आए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed