{"_id":"5f00d4948ebc3e42af3d3d2a","slug":"corona-war-house-to-house-survey-will-be-started-again-today-city-office-news-ali2378235104","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग: आज से फिर होगा घर-घर सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग: आज से फिर होगा घर-घर सर्वे
विज्ञापन
कोरोना से जंग में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम आज (रविवार) से फिर से घर-घर सर्वे शुरू करेगी। शासन के निर्देश पर यह पहला और जिलास्तर पर तीसरा सर्वे है। इससे पहले डीएम की पहल पर यह अभियान अप्रैल और जून माह में चलाया जा चुका है। इसके तहत करीब छह लाख परिवारों का सर्वे हुआ था। इधर, जिलाधिकारी ने तालानगरी स्थित सभी फैक्टरी और कारखानों में रैंडम सैंपलिंग कराने के निर्देश दिए हैं।
शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सभागार में हुई समीक्षा बैठक में शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पांच जुलाई से घर-घर सर्वे किया जाएगा। समस्त एसडीएम अपने नेतृत्व में सर्वे कराएंगे। शहरी क्षेत्र में जिला मलेरिया अधिकारी एवं ग्रामीण क्षेत्र में डा. दुर्गेष कुमार (उप चिकित्साधिकारी) सभी तैयारियां पूर्ण करेंगे। तालानगरी स्थित कारखानों व फैक्ट्रियों में कार्यरत कर्मचारियों की कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग कराने का काम सोमवार से शुरू किया जाएगा।
दीनदयाल अस्पताल में डॉक्टर कोरोना मरीजों के पास जाने से कतरा रहे
कोरोना महामारी से जंग में डॉक्टर ही अब पीछे हटने लगे हैं। शनिवार को समीक्षा बैठक के दौरान सीडीओ ने डीएम को बताया कि कोविड एल-2 अस्पताल दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में डॉक्टरों द्वारा मरीजों को केवल एक ही बार देखा जा रहा है एवं बाथरूम भी साफ नहीं हैं। इस पर डीएम ने सीएमएस दीनदयाल को आड़े हाथों ले लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि दिन में तीन बार मरीजों का परीक्षण किया जाए। अगर, आगे से लापरवाही की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी के मुताबिक सीएमएस को निर्देश दिए हैं कि डॉक्टरों द्वारा कोविड वार्ड में सुबह 8 बजे अपराह्न 4 बजे तथा रात्रि 10 बजे (दिन में तीन बार) विजिट की जाए। तथा सीएमएस एवं सीएमओ प्रतिदिन एक बार खुद भी विजिट करें। इसके साथ ही राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय, छेरत के क्वारंटीन सेंटर के संबंध में शिकायत मिली है कि वहां सही एवं पौष्टिक खाना तथा स्वच्छ पानी नहीं दिया जा रहा है। इस पर सेंटर के प्रभारी को व्यवस्थाओं और कार्यशैली में सुधार लाने की चेतावनी दी गई है।