फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona virus outbreak Aligarh district jail prisoners makes masks for prevention

कोरोना वायरस: अपने हाथों से मास्क बना रहे हैं अलीगढ़ जिला जेल के बंदी, बरती जा रही सतर्कता

Tue, 17 Mar 2020 02:06 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 17 Mar 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
Corona virus outbreak Aligarh district jail prisoners makes masks for prevention
मास्क बना रहे कैदी - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए हर कोई बचाव के साधन ढूंढता नजर आ रहा है। जहां एक ओर कोरोना वायरस का कहर बढ़ने के चलते बाजार से मास्क और सैनेटाइजर गायब हो गए हैं, वहीं इनकी आपूर्ति के लिए अलीगढ़ जिला जेल प्रशासन ने अनोखी पहल की है। 

विज्ञापन


अलीगढ़ जिला कारागार में कैदी अपने हाथों से जेल में ही मास्क तैयार कर रहे हैं, क्योंकि जेल में हजारों कैदी बंद हैं। इसके अलावा जेल में कैदियों से मिलने पहुंच रहे लोगों को जेल में प्रवेश से पहले उनके हाथों को सैनेटाइजर से साफ करवा कर और जेल में तैयार मास्क उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे कि कोरोना वायरस से सभी का बचाव किया जा सके।
विज्ञापन


जेल सुप्रिडेंट आलोक कुमार ने जेल में तैयार किये गए मास्क को दिखाया और बताया कि यहां दो तरह के मास्क तैयार किये जा रहे हैं। मुलाकात करने पहुंच रहे लोगों को एक बार प्रयोग वाला मास्क उपलब्ध कराया जाता है। वहीं जेल में बंद बंदियों के लिए अन्य प्रकार का मास्क बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फिलहाल जेल के अंदर के लिए ही मास्क की आपूर्ति की जा रही है। जरूरत पड़ी तो यहां से अन्य जगह की भी आपूर्ति की जायेगी। क्योंकि मास्क की बाजार में कालाबाजारी सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed