फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona virus

टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाल का करना होगा पालन

Sat, 26 Dec 2020 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Corona virus
शारीरिक दूरी एवं मास्क पहनने की आदत को जीवन में शामिल कर लें। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाल का पालन करना होगा। हमें अभी यह नहीं पता कि वैक्सीन हमें कितने समय तक वायरस से बचा सकती है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दुर्गेश कुमार का कहना है कि नए वर्ष में टीका आने की उम्मीद है। अगर आप सोच रहे हैं कि टीका लगने के बाद मास्क से आजादी मिल जाएगी तो ऐसा नहीं है। टीका लगने के बाद भी मास्क लगाना जरूरी होगा। दरअसल कोरोना टीका लगने के बाद भी सबको एहतियात बरतनी होगी। डॉ. दुर्गेश का कहना है कि कोविड-19 टीका संक्रमण से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने के साथ ही हमारी सुरक्षा भी करेगा। राज्य स्तर से अब तक प्राप्त दिशा निर्देशों के ही क्रम में इस समय बचाव का सबसे कारगर तरीका मास्क पहनना व 2 गज की दूरी का पालन करना है, जिससे संक्रमण के फैलने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टीकाकरण अभी अपने शुरुआती चरण में होगा। हमारे सामने जनसंख्या और अन्य चुनौतियां हैं। सभी को टीका लगने में काफी समय लगेगा। इसके बाद ही हम सब वायरस से सुरक्षित हो पाएंगे । यह पता लगाना सभी के लिए बहुत मुश्किल है कि किस व्यक्ति को वैक्सीन लगी है और किसे नहीं। इसलिए वैक्सीन के बाद भी सभी का मास्क पहनना वह शारीरिक दूरी का पालन करना बेहद जरूरी है। ताकि वैक्सीन के बाद कोरोना को रोका जा सके। उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी शरद गुप्ता ने बताया कि हमें अभी यह नहीं पता कि वैक्सीन हमें कितने समय तक वायरस से बचा सकती है। ऐसे में जब तक सकारात्मक नतीजे आने शुरू न हो जाएं, मास्क पहनना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed