फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona virus

अलीगढ़: एयरपोर्ट की तर्ज पर जंक्शन पर होगा थर्मल स्क्रीनिंग टेस्ट

Mon, 23 Mar 2020 12:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 23 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Corona virus
थर्मल स्क्रीनिंग करता व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
कोरोना की रोकथाम के लिए बाहर से आने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट की तर्ज पर जंक्शन स्टेशन पर ही जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा। वायरस के खतरे को देखते हुए स्टेशन पर तथा जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। तहसील स्तर पर भी कंट्रोल रूम खोले जाने की तैयारी है।
विज्ञापन


रेलवे का 31 मार्च तक लाक डाउन हो गया है। स्टेशन पर मौजूद अधिकारी एवं कर्मचारियों एवं रास्ते में फंसी ट्रेनों के यात्रियों के स्टेशन पर पहुंचने पर उनके थर्मल स्क्रीनिंग टेस्ट कराए जाने की तैयारी है। यहां नियमित रूप से अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ वहां पहुंचने वाले यात्रियों एवं अन्य लोगों का परीक्षण कराया जाएगा। इसके लिए रविवार को जंक्शन स्टेशन एवं जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट में जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय में कंट्रोल रूम खोला गया है।
विज्ञापन


दोनों कंट्रोल रूमों का जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एवं एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल ने किया। उन्होंने बताया कि इन दोनों कंट्रोल रूमों को 24 घंटे संचालित किया जाएगा। नोडल अफसर एसीएमओ डा. पीके शर्मा होंगे। कंट्रोल रूम के नंबर 9761220777, 9696360502, 9457296582 हैं। कोई भी पीड़ित, देश के अन्य राज्यों या विदेश से आने वाले यात्री इन नंबरों पर अपनी जानकारी साझा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed