{"_id":"5e6e8fa48ebc3ea7ed38d640","slug":"corona-two-people-admit-in-deendyal-hospital-aligarh-news-ali2291871170","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लोगों को कोरोना संक्रमण की आशंका, पं दीनदयाल अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लोगों को कोरोना संक्रमण की आशंका, पं दीनदयाल अस्पताल में भर्ती
Mon, 16 Mar 2020 02:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 02:19 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका पर दो लोगों को पं. दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसमें से एक व्यक्ति 27 फरवरी को रूस से लौटा है। स्वाब का नमूना जांच के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है।
विज्ञापन
क्वार्सी क्षेत्र निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति कुछ दिन पहले रूस गया था। 27 फरवरी को लौटे हैं। बुखार एवं कफ आदि की शिकायत होने पर उन्होंने पं. दीनदयाल अस्पताल से संपर्क किया। उसके बाद उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। हालांकि, वह भर्ती होना नहीं चाहते थे।
विज्ञापन
डॉक्टरों के समझाने के बाद भर्ती हुए। इधर, एक 24 वर्षीय युवक पानीपत से नोएडा जा रहा था। खांसी के साथ मुंह से खून आने पर चिकित्सकों से संपर्क किया। वह बुलंदशहर का रहने वाला है। पं. दीनदयाल अस्पताल के सीएमएस डॉ. विमल कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों के स्वाब का नमूना जांच के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि आइसोलेशन वार्ड में अब तक 8 लोगों को भर्ती किया जा चुका है। छह लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। दो की रिपोर्ट आना बाकी है। संदिग्ध मरीज चीन, ईरान, थाईलैंड, सऊदी अरब और इटली से आए थे।