फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona's third wave is not dangerous, demands vigilance and caution: Yogi

अलीगढ़ः कोरोना की तीसरी लहर खतरनाक नहीं, मांगती है सतर्कता और सावधानी : योगी

Sun, 23 Jan 2022 12:14 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 23 Jan 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Corona's third wave is not dangerous, demands vigilance and caution: Yogi
पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के पीकू वार्ड का निरीक्षण करते सीए योगी। - फोटो : neeraj
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर इतनी खतरनाक नहीं है। इससे बचने के लिए सतर्कता और सावधानी आवश्यक है। दुनिया की सबसे बड़ी महामारी कोविड के प्रबंधन में भारत की देश में ही नहीं विदेश में भी सराहना हो रही है। उत्तर प्रदेश कोरोना प्रबंधन के मामले में अग्रणी रहा है। हमने जीवन एवं जीविका दोनों के बचाव का पूरा प्रबंध किया है। बचाव के लिए कोविड गाइड लाइनों का पालन करें और वैक्सीनेशन अवश्य कराएं।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पं. दीनदयाल अस्पताल के निरीक्षण के उपरांत पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना प्रबंधन के काम को प्रधानमंत्री स्वयं देखते हैं। समीक्षा करते हैं और विशेषज्ञों से राय लेकर इसकी रोकथाम के उपाय कराते हैं। कोविड पर नियंत्रण के लिए उन्होंने कई बार देश के मुख्यमंत्रियों और बुद्धिजीवियों की बैठक बुलाई और उनकी तथा विशेषज्ञों की राय लेकर इस वैश्विक महामारी पर नियंत्रण के उपाय कराए। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर उतनी खतरनाक नहीं है।
विज्ञापन



इसमें संक्रमण दूसरी लहर के मुकाबले तीव्र है, लेकिन यह सीधे फेफड़ों को प्रभावित नहीं करता, जबकि दूसरी लहर में फेफड़े सीधे सीधे प्रभावित हो रहे थे। हम इसके प्रबंधन में जुटे हुए हैं। मैं हर जिले का दौरा कर रहा हूं। इसी कड़ी में अलीगढ़ आया हूं। पहली और दूसरी लहर के दौरान भी मैं यहां आया था। उस दौरान कोविड के काम को नजदीक से देेेखा। अलीगढ़ की समीक्षा में पता चला कि जितने सक्रिय केस हैं, उनमें से एक फीसदी भी अस्पताल में भर्ती नहीं हैं। जो अस्पतालों में भर्ती हैं, वे भी इतने गंभीर नहीं हैं कि उन्हें ऑक्सीजन आदि की जरूरत पड़े। उन्होंने बताया कि देश में बनी स्वदेशी वेक्सीन बहुत प्रभावी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अब तक देश भर में 107 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। उत्तर प्रदेश में 24 करोड़ 54 लाख वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। अलीगढ़ में 32 लाख 77 हजार डोज दी जा चुकी हैं। 96 फीसदी को पहली, 57 फीसदी को दूसरी डोज दी गई है। 15 से 17 वर्ष तक के 2 लाख 57 हजार लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। बुजुर्ग व बीमार 13783 लोगों को प्रीकाशन डोज दी गई है। सेकेंड वेब में ऑक्सीजन की कमी थी। अब अलीगढ़ में 11 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हैं। दीनदयाल अस्पताल में ही दो प्लांट हैं। हर व्यक्ति के लिए राशन और स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।




96 फीसदी लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। बीमारी से बचाव के लिए हर व्यक्ति को वैक्सीनेशन कराना चाहिए। तीसरी लहर में सर्वाधिक खतरा पहले से बीमार, बुजुर्ग, महिला और बच्चों को है। यह लोग आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें और वैक्सीनेशन अवश्य कराएं। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने दोपहर 2:30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में पहुंचकर कोविड वार्ड का निरीक्षण किया और यहां भर्ती कोविड मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed